Punjab Govt
HomeNationalChat GPT से पूछकर मंदिर के बाथरूम में 2 छात्राओं ने की...

Chat GPT से पूछकर मंदिर के बाथरूम में 2 छात्राओं ने की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सूरत। गुजरात के सूरत शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां डिंडोली इलाके में स्थित स्वामीनारायण मंदिर परिसर के बाथरूम से दो युवतियों के शव बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार डिंडोली की रामी पार्क सोसाइटी में रहने वाली रोशनी सिरसाथ और ज्योत्सना चौधरी बचपन की अच्छी दोस्त थीं। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ती थीं और रोज साथ ही कॉलेज जाती थीं।

कॉलेज के बाद घर नहीं पहुंचीं तो परिवार हुआ परेशान
बताया जा रहा है कि उस दिन भी दोनों युवतियां रोज की तरह कॉलेज के लिए घर से निकली थीं। लेकिन जब कॉलेज का समय खत्म होने के बाद भी वे घर नहीं पहुंचीं तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी। परिजनों ने दोनों को कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। काफी देर तक कोई संपर्क न होने पर परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी।

मोबाइल लोकेशन से मंदिर तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने जांच के दौरान मोबाइल सर्विलांस की मदद ली। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता चला कि दोनों युवतियों का आखिरी लोकेशन सनिया कणदे इलाके में स्थित स्वामीनारायण मंदिर के पास दिख रहा है। इसके बाद पुलिस और परिवार के लोग तुरंत मंदिर परिसर पहुंचे। वहां पहुंचने पर मंदिर के बाहर युवतियों की मोपेड खड़ी मिली, लेकिन दोनों युवतियां कहीं दिखाई नहीं दीं।

सीसीटीवी में बाथरूम की तरफ जाती दिखीं युवतियां
पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। फुटेज में दोनों युवतियां मंदिर के बाथरूम की तरफ जाती हुई दिखाई दीं। जब पुलिस बाथरूम के पास पहुंची तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।

दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस
इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देखकर सभी लोग हैरान रह गए। बाथरूम के अंदर दोनों युवतियों के शव पड़े हुए थे। पुलिस ने तुरंत शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -