Punjab Govt AD
HomeHimachalवशिष्ट पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय स्पोर्ट्स डे आयोजित 

वशिष्ट पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय स्पोर्ट्स डे आयोजित 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल में 19 जनवरी व 20 जनवरी को दो दिवसीय ‘स्पोर्ट्स डे’ का आयोजन किया जा रहा है। स्पोर्ट्स डे के पहले दिन की शुरुआत स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाकर की। इस समारोह में आयोजित प्रतियोगिताओं में अलग-अलग वर्ग के लगभग ढाई सौ छात्रों ने हिस्सा लिया। ‘स्पोर्ट्स डे’ के पहले दिन बास्केटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन,कैरम, लेमन स्पून रेस, 60 मीटर रेस तथा टेबल टेनिस की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लड़कियों की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में समृद्धि पांडा, आराध्या भारद्वाज, बाणी ठाकुर, रिद्धि शर्मा,मन्नत प्रीत, कनिष्का, हर्षदीप कौर, तनवी तथा शेफाली प्रथम स्थान पर रहे, जिन्हें स्वर्ण पदक से नवाज़ा गया । लड़कियों की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सानवी, कोमल, जिया सोहल, राधिका कुमारी, कनिका, इनायत राणा, डॉल्फिन राधवी तथा राधिका द्वितीय स्थान पर रहे, जिन्हें रजत पदक से नवाजा गया। स्ट्रॉबेरी ग्रुप में लड़कियों की ‘लेमन स्पून रेस’ में कीरत को स्वर्ण पदक, जनिष्ठा राणा को रजत पदक तथा समृद्धि शर्मा को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कों की’ लेमन स्पून रेस’ में विहान ठाकुर को स्वर्ण पदक, आरुष को रजत पदक तथा विक्रांत राणा को कांस्य पदक से नवाजा गया। ऑरेंज ग्रुप में लड़कों की चेस प्रतियोगिता में अरनव राणा को स्वर्ण पदक, अर्चित शौर्य कौशल को रजत पदक तथा कुणाल को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कियों की चेस प्रतियोगिता में अदिति परमार को स्वर्ण पदक ,बानिया जोशी को रजत पदक तथा प्रांशी शर्मा को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कों की कैरम एकल प्रतियोगिता में कुलजीत सिंह को स्वर्ण पदक, गुरशन सिंह को रजत पदक तथा सक्षम राणा को कांस्य पदक से नवाजा गया।लड़कियों की कैरम प्रतियोगिता में हेजल शर्मा को स्वर्ण पदक ,मन्नत शर्मा को रजत पदक तथा पलक आहूजा को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कियों की बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में मन्नत शर्मा को स्वर्ण पदक ,श्रुति को रजत पदक तथा शांभवी को कांस्य पदक से नवाजा गया।लड़कों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में अक्षित को स्वर्ण पदक, दिवांश कुमार को रजत पदक तथा आदित्य राणा को कांस्य पदक से नवाजा गया।

कबड्डी प्रतियोगिता में हर्षदीप, सुधांश, सुमित ,जशनदीप, सत्यम, सक्षम, मनिंदर ,सक्षम राणा तथा अक्षित ठाकुर विजेता रहे, जिन्हें गोल्ड मेडल से नवाजा गया। कबड्डी प्रतियोगिता में सोहम, राहुल, शौर्य ,हरमंदर ,अंकित, अंश, पियूष, जसकीरत, अमनजोत द्वितीय स्थान पर रहे ,जिन्हें रजत पदक से नवाजा गया। लड़कियों की बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में श्रुति और अर्षिता को स्वर्ण पदक, अनिका तथा सिमरन को रजत पदक, शांभवी तथा आराध्या को कांस्य पदक से नवाजा गया।लड़कों की बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में आदित्य तथा विभास को स्वर्ण पदक, दिवांश तथा शलोक को रजत पदक, परमवीर तथा अश्मीत को कांस्य पदक से नवाजा गया।  लड़कों की कैरम प्रतियोगिता में दक्ष चौधरी तथा गुरशन सिंह को स्वर्ण पदक, नितेश ठाकुर और बवनीत सिंह को रजत पदक, सक्षम राणा तथा अयान कपिला को कांस्य पदक से नवाजा गया। एप्पल ग्रुप में कैरम एकल प्रतियोगिता में नमित बस्सी को स्वर्ण पदक, क्षितिज चंदेल को रजत पदक तथा युद्धवीर सिंह को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कियों की कैरम एकल प्रतियोगिता में वानिका चौधरी को स्वर्ण पदक ,अनिका को रजत पदक तथा इशिका ठाकुर को कांस्य  पदक से नवाजा गया ।लड़कों की कैरम डबल्स प्रतियोगिता में गुरकीरत सिंह तथा अयान सोंखला  को स्वर्ण पदक, अथर्व शर्मा तथा मनीज भारद्वाज को रजत पदक, करणदीप सिंह तथा वीरजोत सिंह को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कियों की कैरम डबल्स प्रतियोगिता में अनिका तथा सिमरन जोत कौर को स्वर्ण पदक, अरिधि राणा तथा जानवी को रजत पदक, तृषा शर्मा तथा परिधी शर्मा को कांस्य पदक से नवाजा गया। स्ट्रॉबेरी ग्रुप में  लड़कों की 60मीटर रेस में रुपिंदर को स्वर्ण पदक, गोपाल राणा को रजत पदक तथा आर्यन को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कियों की 60 मीटर रेस में भारती को स्वर्ण पदक, अनवी को रजत पदक तथा कीरत को कांस्य पदक से नवाजा गया। शॉट पुट में कार्तिक को स्वर्ण पदक, जश्नप्रीत को रजत पदक तथा दिवाकर को कांस्य पदक से नवाजा गया। ऑरेंज ग्रुप में 60 मीटर रेस में आरव ठाकुर को स्वर्ण पदक, शिवम को रजत पदक तथा अरनव वर्मा को कांस्य पदक से नवाजा गया।

लड़कियों की 60 मीटर रेस में सृष्टि प्राशर को स्वर्ण पदक ,सानवी को रजत पदक तथा श्रुति को कांस्य पदक से नवाजा गया। ऑरेंज ग्रुप में लड़कों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अश्मीत सिंह को स्वर्ण पदक ,शौर्य राणा को रजत पदक तथा नितेश ठाकुर को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कियों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में समृद्धि पांडा को स्वर्ण पदक , प्रभजोत कौर को रजत पदक तथा मन्नत शर्मा को कांस्य पदक से नवाजा गया। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शलोक शर्मा, शुभम सहोड़,भार्गव, सुधांश, जसप्रीत सिंह, गुरुदत्त सिंह, राहुल सिंह, वंश वर्मा ,आशुतोष भरवाल, रिधम सोनी, भावेश शर्मा तथा अमनदीप सिंह को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। रणविजय सिंह, अर्नव सिंह रायजादा ,प्रत्यक्ष ,अभिनव, सक्षम राणा ,पराग चंदेल ,आर्यन सहोड़, कार्तिक ठाकुर, तनिष मेनन, शौर्य वीर, सक्षम सिंह तथा समीर को रजत पदक से नवाजा गया। एप्पल ग्रुप में बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में लड़कियों में से अवनीत तथा अनसूया को स्वर्ण पदक, नविष्ठा तथा अनेघा को रजत पदक, सुमन तथा कनिष्का को कांस्य पदक से नवाजा गया।लड़कों में से मयंक तथा शुभम को स्वर्ण पदक, अथर्व तथा अनिकेत को रजत पदक, वरुण तथा आयुष को कांस्य पदक से नवाजा गया।लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में राधिका रिद्धि ,मन्नत ,खुशी, गुरप्रीत, जनिषा, अनिका, मन्नत तथा बानी को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। जाधवी, अरायना, मान्या, तनवी, इनायत, पायल ,साक्षी  तथा जसकीत को रजत पदक से नवाजा गया।

एप्पल ग्रुप में  लड़कों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अथर्व शर्मा को स्वर्ण पदक, आभास सिंह को रजत पदक तथा रूद्र कालरा को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कियों में से अबनीत धीमान को स्वर्ण पदक, अक्षिता को रजत पदक तथा कनिष्का को कांस्य पदक से नवाजा गया।  एप्पल ग्रुप में लड़कों की बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में अथर्व को स्वर्ण पदक, वरुण को रजत पदक तथा अनिकेत को कांस्य पदक से नवाजा गया। लड़कियों की बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में अनुसूया को स्वर्ण पदक, नविष्ठा को रजत पदक तथा अबनीत को कांस्य पदक से नवाजा गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सुमित, अक्षित ठाकुर, अर्चित, अभिजोत, माधव, सूर्यांश, हर्ष ,गोपाल तथा दिव्यांश को स्वर्ण पदक से नवाजा गया।अरमान, हर्षित, सहज प्रीत, आरुष, अदित, दक्ष, आदित्य, नेमिश तथा गुलशन को रजत पदक से नवाजा गया।स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल छात्र जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं, इससे न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि हम सहयोग ,अनुशासन, सहकारिता जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्य भी सीखते हैं। सभी खेलों का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग एवं खेलकूद विभाग के अध्यापक धर्मेंद्र सिंह ,पंकज, काजल, रजनी एवं वैशाली की देखरेख में हुआ। स्कूल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राज वशिष्ट तथा निदेशक अनुज वशिष्ठ ने विजेता रहे छात्रों को प्रमाण-पत्र व पदक प्रदान किए । स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ठ ने स्कूल के बच्चों ,अभिभावकों तथा अध्यापकों को स्पोर्ट्स डे की बधाई दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -