पुलिस लाइन झलेड़ा में जिला की 8 टीमें ले रही हैं भाग
ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस लाइन झलेड़ा में ऊना पुलिस द्वारा आज दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में जिला की आठ टीमें भाग ले रही हैं। इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया और पदमश्री कबड्डी खिलाड़ी व डीएसपी ऊना अजय ठाकुर द्वारा खिलाड़ी से रूबरू होकर किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस द्वारा समय-समय पर स्पोर्ट्स इवेंट्स करवाए जा रहे हैं ।उसी कड़ी में दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस लाइन में करवाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य मकसद युवाओं को नशे से दूर रखना और उनका ध्यान खेलों की तरफ लाना है। क्योंकि अगर हम खेलों में फिट रहेंगे तो हमारा जीवन भी स्वस्थ रहेगा उन्होंने ऊना जिला की तमाम पंचायतों से भी आवाहन किया कि वह अपने स्तर पर अपनी पंचायतों में स्पोर्ट्स इवेंट करवाएं ताकि युवा पीढ़ी नशों से दूर रहकर खेलों की तरफ अपना ध्यान लगाए उन्होंने कहा इस फुटबॉल प्रतियोगिता में 8 टीमें भाग ले रही है यह खेल प्रतियोगिता 2 दिनों तक चलेगी जिसमें विजेता रही टीमों को आकर्षक इनामी राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।