Punjab Govt
HomeNationalकांग्रेस के 2 पदाधिकारियों में हुई झड़प, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

कांग्रेस के 2 पदाधिकारियों में हुई झड़प, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिजनौरः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के जन्मदिन कार्यक्रम में कांग्रेस के 2 पदाधिकारियों में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों में जमकर मारपीट हुई। जिलाध्यक्ष ने बीच बचाव कराते हुए दोनों को अलग किया। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।

मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। कांग्रेस के कार्यालय पर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए जिलेभर के कांग्रेसी एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष हेनरीता राजीव सिंह ने केक काटा। इसके कुछ देर बाद ही झालू के रहने वाले अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वसीम अकरम और नगर अध्यक्ष झालू मुकीम के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी।

दोनों ओर से लात-घूंसे चले और कुछ देर तक हंगामे का माहौल बना रहा। इसी दौरान किसी कार्यकर्ता ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गुटबाजी के चलते ही यह मारपीट हुई है। हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। मारपीट की क्या वजह रही, इस बारे में बोलते से जिले के सभी बड़े नेता बचते रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -