ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्ब के तहत वन विभाग की टीम ने रिजर्व जंगल में अवैध कटान के मामले में दो आरोपियों को काबू किया है, जबकि कई आरोपी मौके से फरार हो गए।
वन विभाग भरवाईं में तैनात ऊषा देवी ने शिकायत दर्ज करवाई कि 9/10 मार्च की रात गश्त के दौरान अम्ब टिल्ला के पास रिजर्व जंगल लोहरा में कुछ लोग चोरी से खैर के पेड़ काटकर लकड़ी का ढुलान कर रहे थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए मंजूर अहमद खान निवासी अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) और हिमांशु ठाकुर निवासी अम्ब टिल्ला को मौके पर पकड़ लिया।
वहीं इकबाल गोरसी, रियाज, युसपा और आर्यन धीमान अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस व वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।