कोरबाः जिले में ओवरटेक के चक्कर में बाइक सवार 3 युवक भयानक तरीके से गिर गए। इस दौरान घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें बाइकों की टक्कर साफ दिखाई देती है और युवक लुढ़कर घसीटते हुए दूर जा गिरते हैं। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था। इनमें एक युवक सिर के बल सड़क पर घसीटता चला गया, जिससे उसके सिर पर ज्यादा चोट लगी है, स्थिति गंभीर है।
Overtake के चक्कर में 2 बाइकों में जबरदस्त टक्कर, देखें CCTV#breakingnews #latestnews #encounternews
Pushpa #FireStrom Ojas Gambheera pic.twitter.com/CIzyraKMA4
— Encounter India (@Encounter_India) August 2, 2025
जानकारी मुताबिक, दोनों बाइक कोरबा से दर्री की ओर जा रही थीं। एक बाइक पर एक युवक था, जबकि दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे। ओवरटेक करने के प्रयास में दोनों बाइक आपस में टकरा गईं और युवक गिर गए। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि कैसे तीनों युवक सड़क पर कई फुट तक बाइक के साथ घसीटते हुए दूर जा गिरते हैं।
वहीं हादसे के समय वहां से गुजर रही एक बस की चपेट में आने से बाइक सवार बाल-बाल बचा। अगर बस से टकराते तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है। सभी घायल दर्री इलाके के रहने वाले हैं। एक बाइक चालक को सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।