ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना बंगाणा के मुलाजमों ने 2.65 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मादक पदार्थ तथा यातायात चैंकिग के लिए पुलिस ने गांव नलवाड़ी में नाकाबंदी कर रखी थी तो गुप्त सूचना के आधार पर एक मोटर साईकल की तलाशी लेने पर 2.65 ग्राम हैरोईन/चिटटा बरामद किया गया। आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपित युवकों की पहचान अमित कुमार पुत्र नरिन्द्र कुमार निवासी हरितलयांगर डा0 डंगार, जिला बिलासपुर व कमल पुत्र बलविन्द्र सिंह निवासी हरितलयांगर डा0 डंगार, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।