Punjab Govt
HomePunjabLudhianaJalandhar Bypass पर Metro के पास टुकड़ों में शव बरामद मामले में...

Jalandhar Bypass पर Metro के पास टुकड़ों में शव बरामद मामले में 2 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जल्द प्रेस वार्ता के जरिए पुलिस कर सकती है खुलासा

लुधियानाः जालंधर बाईपास पर बने मैट्रो से कुछ दूरी पर बीते दिन 7 हिस्सों में बंटा शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान दविंदर के रूप में हुई है। वहीं इस मामले को लेकर परिवार ने गंभीर आरोप लगाए है। परिवार का कहना हैकि बेटा शेरे को मिलने के लिए उसके घर गया था। जहां शेरे ने बेटे का कत्ल कर दिया है। हालांकि परिवार ने दोस्त द्वारा कत्ल करने की वजह नहीं बताई। वहीं परिवार की ओर से एक सीसीटीवी भी सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने कत्ल का मामला दर्ज किया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मृतक के दोस्त शेरा और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।

दोनों से पूछताछ की जा रही है। शुरूआती पूछताछ में सामने आया है कि दोनों ने दविंदर की हत्या के बाद आरी से उसे शव के टुकड़े किए और ड्रम में भरकर जालंधर बाइपास नजदीक सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास खाली प्लाट में फेंक दिए थे। जल्द पुलिस प्रेस वार्ता के जरिए खुलासा कर सकती है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दपंति को गिरफ्तार किया है। बीते दिन इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश में अलग-अलग टीमें तैनात की थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। हालांकि आरोपियों द्वारा कत्ल की वजह नहीं बताई गई है।

बता दें कि बीते दिन हुए कत्ल मामले में आई सीसीटीवी में देखा गया कि रात करीब 12 बजे आरोपी मोटरसाइकिल पर कुछ लेकर जा रहा था, तकरीबन वह 3 बार बाइक पर जाता दिखा। बताया जा रहा है कि यह वहीं ड्रम है, जिसमें दविंदर का शव बरामद हुआ है। मृतक दविंदर के भाई जतिंदर सिंह सोनी ने बताया कि दविंदर उसका कजन भाई था। वह मुंबई में कंप्यूटर का काम करता था।

3 दिन पहले ही घर आया था और उसी दिन से पहले लापता था। तालाशी के दौरान दविंदर कहीं नहीं मिला। गली में सीसीटीवी चैक किए तो वह अपने दोस्त के घर जाता दिखा, जिसके बाद वह बाहर नहीं आया। सुबह किसी ने बताया कि साथ में एक खाली प्लाट है, जब हमने वहां जांच की तो हमें उसके बूट मिले। जिसके बाद प्लाट में टुकड़ों में दविंदर की लाश मिली। वहीं घटना के बाद परिवार जब पुलिस के साथ आरोपी के घर गया तो परिवार फरार मिला।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -