जालंधर (वरुण)। एसएसपी स्वर्णदीप सिंह के दिशानिर्देशों पर थाना आदमपुर की पुलिस ने लुटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नीरज भट्टी पुत्र देवराज वासी महिमदपुर, सुमिन्दरजीत सिंह पुत्र लाल सिंह वासी धुदीआल आदमपुर के तौर पर बताई जा रही है।
जानकारी देते हुए एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि डीएसपी सबरजीत सिंह राय के अगुवाई में थाना प्रभारी सिकंदर सिंह और उनकी टीम ने थाना आदमपुर की पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान महिमदपुर के रहने वाले राजन ने बताया कि वह और उसका दोस्त शरनजीत अलावलपुर से आदमपुर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में उक्त आरोपियों ने हथियारों के बल पर मोबाइल फोन लीट लिए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ले लूटपाट की कई वारदातों का खुलासा भी किया है। उक्त आरोपियों को 66 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल स्पलैंडर, एक्टीवा देसी कट्टा और जिंदा कारतूस, 1 खिलौना पिस्तौल सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
