जालंधर, ENS: ढाई फुट के जसमेर सिंह की जालंधर की साढ़े 3 फुट की सुप्रीत कौर शादी होने की वीडियो काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, हरियाणा के कुरुक्षेत्र के जसमेर सिंह उर्फ पोला मलिक की जालंधर सुप्रीत कौर जोकि कनाडा में रहती है उससे शनिवार को गुरुद्वारा साहिब में शादी हुई है। शनिवार को दोनों की जालंधर में शादी हुई। मिली जानकारी के अनुसार सुप्रीत कौर कनाडा से जालंधर आई हुई है और दोनों ने सोमवार यानी आज कुरूक्षेत्र में रिसेप्शन पार्टी रखी हुई है।
Jalandhar की साढ़े 3 फुट की सुप्रीत कौर से ढाई फुट के जसमेर सिंह ने रचाई शादी
more info : https://t.co/9OAiM8hKbQ#Jalandhar #ViralWedding #Beerbiceps #SupreetKaur #JasmerSingh #BoycottLaila pic.twitter.com/QUXb7MVseG— Encounter India (@Encounter_India) February 10, 2025
दोनों के शादी के बाद डांस करते हुए के वीडियो सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर डेढ़ साल पहले हुई थी। डेढ़ साल के बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया। शादी से पहले सुप्रीत कई बार पोला मलिक से मिलने के लिए उसके गांव में आई, ताकि वह उसके परिवार के बारे में जान सके। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। उन्होंने अपने-अपने माता-पिता से लव मैरिज की बात की। जिसके बाद दोनों के घरवाले शादी के लिए राजी हो गए। पोला मलिक कुरुक्षेत्र के उपमंडल पिहोवा के सारसा गांव का रहने वाला है।
पोला के पास करीब 5 एकड़ जमीन है, जिस पर वह खेतीबाड़ी करता है। उसका एक छोटा भाई राहुल मलिक भी है। पोला मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। उसके फेसबुक पर 17 हजार और इंस्टाग्राम पर साढ़े 5 हजार फॉलोअर हैं।उसने अपने अकाउंट्स पर खुद को हरियाणा का सबसे छोटा व्यक्ति लिखा हुआ है। वह अपनी रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता है। डेढ़ साल पहले पोला मलिक की फेसबुक पर एक संस्था के पेज पर कनाडा में रह रही सुप्रीत कौर से मुलाकात हुई थी। सुप्रीत ने कनाडा की नागरिकता ले रखी है। वह कभी-कभी भारत आती है। सुप्रीत और पोला की सोशल मीडिया पर बात होने लगी। दोस्ती के बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों ने डेढ़ साल तक एक दूसरे को डेट किया।
