पंचकूला: शहर में आए दिन चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। ऐसे में इसको कंट्रोल करने के लिए पुलिस के द्वारा एक स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। काफी समय से पंचकूला की पार्कों से सरकारी लाइट्स चोरी हो रही थी। हैरानी उस समय हो गई जब मनसा देवी बन रही नई पार्क में लगी लाइट्स चोरी करके चोर फरार हो गए थे।
इस मामले में पुलिस ने पर्चा दर्ज करके जांच शुरु कर दी थी। जांच के बाद एमडीसी की पुलिस के द्वारा दो चोरों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि चोरों का नाम शीतल और विश्वनाथ हैं। दोनों पंचकूला के गांव भैंसा टिब्बा के रहने वाले हैं।
दोनों आरोपियों ने अभी तक 20 से ज्यादा लाइट्स चोरी करने की वारदात को कबूल लिया है। यह दोनों एक ही ई-रिक्शा पर आते थे और चोरी करके फरार हो जाते थे। जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों को आज पंचकूला कोर्ट में पेश करके रिमांड लिया जाएगा।
रिमांड के दौरान चोरी की हुई लाइट्स भी रिकवर की जाएंगे। इसके साथ ही ये चोर जहां पर लाइट्स बेचते थे उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।