Girl in a jacket
HomeNationalTwisha Sharma का 12 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, तीन घंटे चला...

Twisha Sharma का 12 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, तीन घंटे चला दूसरा पोस्टमार्टम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Twisha Sharma Case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जहां, मौत के 12 दिन बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। रविवार को दिल्ली एम्स की विशेष फॉरेंसिक टीम ने भोपाल पहुंचकर न सिर्फ दूसरा पोस्टमार्टम किया, बल्कि बाद में गिरिबाला सिंह के घर पहुंचकर घटनास्थल का भी मुआयना किया। फॉरेंसिक जांच के तहत टीम ने घटनास्थल से जुड़े कई पहलुओं की पड़ताल की।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के बाद दिल्ली एम्स की चार सदस्यीय मेडिकल टीम ने उनका दूसरा पोस्टमार्टम पूरा किया, जिसके बाद शाम को अंतिम संस्कार संपन्न हुआ. पोस्टमार्टम प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पार्थिव शरीर को भोपाल के भदभदा विश्राम घाट ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया।

मोर्चरी के दिखा भावुक माहौल
मोर्चरी के बाहर पूरे दिन भावुक माहौल देखने को मिला. परिजन शव के इंतजार में रोते-बिलखते नजर आए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में लगेगा समय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में प्रोफेसर और प्रमुख डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार होने में अभी समय लगेगा, क्योंकि कुछ लैब टेस्ट जैसे हिस्टोपैथोलॉजी और विसरा जांच जरूरी हैं। एम्स दिल्ली के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम कल वापस लौटेगी और अपने साथ सभी सैंपल, फोटोग्राफ, वीडियो रिकॉर्डिंग और लिखित निष्कर्ष लेकर जाएगी, जिसके आधार पर आगे की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

12 मई को मृत मिली थी ट्विशा
गौरतलब है कि ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गई थीं। जिसके बाद परिवार ने दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष ने नशे की लत का दावा किया है। मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

 

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -