नई दिल्ली : तुर्की की संसद में बुधवार 11 फरवरी को उस समय हंगामा शुरु हो गया जब कैबिनेट में हुई फेरबदल को ले कर बीच न्याय मंत्रालय में एक विवादस्पद चेहरे की नियुक्ति को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद आपस में लड़ पड़े। यहां माननीय वो सबकुछ कर बैठे जिसकी उम्मीद ही उनसे नहीं की गई थी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के सांसद एक-दूसरे को मुक्के और लात मारते नजर आ रहे हैं। इस हिंसा में सिर्फ कुछ सांसद ही नहीं बल्कि दर्जनों सांसदों को भीड़ शामिल थी।
इस वजह से हुआ बवाल
विपक्षी सांसदों ने इस्तांबुल के मुख्य अभियोजक अकिन गुरलेक को संसद में नए न्याय मंत्री के पद की शपथ लेने से रोकने की कोशिश की। अकिन गुरलेक को तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने नए न्याय मंत्री के रुप में नियुक्त किया है। इसी बात पर गुस्सा बढ़ता गया और हिंसा तक फैल गई। सांसद एक-दूसरे को धक्का देते हुए और घूंसे मारते हुए देखे गए हैं।
Brawl breaks out in Turkey’s Parliament as MPs clash over Akin Gurlek’s controversial appointment as Justice Minister. #turkey #parliament #PoliticalClashes #viralvideo #istambul #InternationalNews #TurkeyWatch Salman Khan #PrinceNarula #LoveIslandAllStars pic.twitter.com/H5FF2nybFy
— Encounter India (@Encounter_India) February 12, 2026
इस्तांबुल के चीफ प्रॉसिक्यूटर के तौर पर गुरलेक ने मुख्य विपक्षी दल, रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी के कई सदस्यों के खिलाफ उच्च-प्रोफाइल ट्रायल की अध्यक्षता की थी। इन ट्रायल को तुर्की के विपक्षी ने लंबे समय से राजनीति से प्रेरित बताया है। अब वही अकिन गुरलेक न्याय मंत्री के रुप में शपथ ले रहे थे। इस पर विपक्ष आग बबूला हो गए। राष्ट्रपति एर्दोगन ने आंतरिक मंत्री के रुप में पूर्वी प्रांत एर्जुरम के गर्वनर मुस्तफा सिफ्टसी को भी नामित किया गया है।
किया जा रहा बदलाव
मंत्रालय में अब बदलाव किस वजह से किया जा रहा है। इसके लिए कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है हालांकि सरकार की ओर से जारी आधिकारिक राजपत्र में यह कहा गया है कि मौजूदा मंत्रियों ने अपने कर्तव्यों से मुक्त होने का अनुरोध किया था। तुर्की में ये नई और विवादास्पद नियुक्तियां ऐसे समय में हुई है जब तुर्की संभावित संवैधानिक सुधारों पर बहस कर रहा है और दशकों से चल रहे संघर्ष को खत्म करने के उद्देश्य से कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी या पीकेके के साथ भी शांति पहल कर रहा है।
