ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आते गांव हंबोली में आग लगने से एक कार व तूड़ी (पशुचारा) जलकर राख हो गई। इस घटना में करीब 5 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह गांव हम्बोली में कार संख्या (एचपी 19ई-7710) में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर स्टेशन अम्ब से दमकल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू। बताया जा रहा है कि कार गांव में स्थित एक पशुशाला के पास खड़ी थी।कार मालिक पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र हरचरण सिंह ने गाड़ी स्टार्ट की और वहां से लेकर निकलने लगा, लेकिन अचानक कार में आग लग गई। इस दौरान कार चालक तुरंत बाहर निकल गया, उसके द्वारा शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने में जुट गए। कार के पास पड़ी जगजीत सिंह की करीब 20 क्विंटल तूड़ी में आग लग गई जोकि जलकर नष्ट हुई है।
हम्बोली में तूडी व कार में आग लगी, करीब 5 लाख रुपए का नुक्सान
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -