हरोली/सुशील पंडित: गांव भदसाली हार में आग लगने से टीन पोश ट्यूबल शेड जलकर राख हो गया है। आग को फायर ब्रिगेड ऊना की टीम ने बुझाया । प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि गांव भदसाली हार में कमल चंद के ट्यूबल शेड में अचानक आग लग गई । जैसे ही आग बारे में पता चला तो उन्होंने बुझाने के लिए दौड़े दिया।
इसी दौरान दमकल विभाग को भी सूचित कर दिया गया । फायर अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते दमकल विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व राजस्व विभाग ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
आग लगने के कारण ट्यूबल शेड में रखी मोटर, कृषि उपकरण वो अन्य समान जल गया । स्थानीय पंचायत उप प्रधान हितेंद्रपाल ने प्रशासन से पीड़ित को तत्काल आर्थिक सहायता दिए जाने की गुहार लगाई है।