नई दिल्लीः गणेश चतुर्थी की छुट्टी के बाद आज शेयर बाजार फिर से खुलेगा। अहम बात यह है कि अमेरिका की ओर से 27 अगस्त से 25% अतिरिक्त टैरिफ लागू किए जाने की घोषणा के बाद पहली बार भारतीय बाजार में इसका असर देखने को मिलेगा। 9.15 बजे बाजार खुलते ही ट्रंप टैरिफ का असर दिखा और सेंसेक्स ने 250 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया जबकि 9.37 बजे BSE की गिरावट 650 अंकों से ज्यादा बढ़ गई।
वहीं निफ्टी 50 खुलते ही 124 अंक लुढ़क कर 24577 अंकों पर खुला है।निफ्टी बैंक 440 .30 अंक गिरकर 54003 अंकों पर खुला है। पिछले सत्र की बात करें तो मंगलवार को निफ्टी 256 अंक टूटकर 24,712 पर बंद हुआ था, जबकि सेंसेक्स 849 अंकों की भारी गिरावट के साथ 80,786.54 पर बंद हुआ।
आज का दिन बाजार के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि ट्रेडर्स और निवेशक अमेरिकी फैसले के प्रभाव को लेकर सतर्क रहेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में आज डोनाल्ड ट्रंप के 50% टैरिफ के संकेतों का दबाव देखने को मिल सकता है, जिससे निवेशकों की धारणा कमजोर हो सकती है।