Punjab Govt AD
HomeHimachalट्रक चालक का आरोप, मालिक ने वीडियो बनाकर किया कुकर्म

ट्रक चालक का आरोप, मालिक ने वीडियो बनाकर किया कुकर्म

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल अम्ब निवासी एक ट्रक चालक कुलविंद्र सिंह निवासी गांव भैरा तहसील अम्ब जिला ऊना ने ट्रक मालिक पर गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस को सौंपी शिकायत में चालक ने आरोप लगाया था कि कुछ दिन पूर्व वह गगरेट से ट्रक में सामान लोड कर यूपी गया था,वहां उसका ट्रक खराब हो गया। इसके बाद यूपी पहुंच कर मालिक ने न केवल मारपीट की, बल्कि उसके साथ कुकर्म कर वीडियो भी बनाया।


इसी मामले को लेकर पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई ना किए जाने पर ट्रक चालक द्वारा अपने परिजनों सहित एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर से मिले और न्याय की गुहार लगाई। वहीं ट्रक चालक का यह भी आरोप है कि मालिक ने सिर और आंखो व बालों के साथ- साथ दाढ़ी मूंछ पर भी उस्तरे से उसके बाल भी काट दिए।  चालक ने बताया कि  बनारस से पहले ही अचानक ट्रक खराब हो गया था, जिसे ठीक करवाने के बाद ट्रक मालिक से पेटीएम के माध्यम से खर्च भेजने का आग्रह किया था।  

ट्रक चालक ने कहा कि मालिक ने उसे (चालक) को मैकेनिक के खाते में राशि ट्रांसफर करने की बात बताई। लेकिन मैकेनिक पैसे न मिलने पर अड़ा रहा, इसके बाद मैकेनिक ने चालक का मोबाइल रख लिया। शिकायतकर्ता चालक  ने बताया कि अगले दिन ट्रक मालिक अपने कुछ साथियों सहित बनारस पहुंच गए। यहां ट्रक मालिक ने मुझ पर अधिक खर्च करने की बात करते हुए साथियों  की मौजूदगी में निर्वस्त्र कर मारपीट की। इतना ही नहीं, ट्रक मालिक ने मेरे साथ कुकर्म किया तथा वीडियो भी बनाया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मिलकर सिर, आंखो, दाढ़ी व मुंछो पर उस्तरा चला दिया और उसे वहीं फैंक आए। चालक ने मामले की जानकारी भाई को दी, जिसके बाद उसका भाई  भी वहां पहुंचा, इसके बाद उसे लेकर ऊना आया। इसके बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 
  
वही इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि थाना अम्ब में पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जिसके आधार पर एमएलसी प्राप्त की गई है। अगर इसमें कोई भी दोषी पाया जाता है तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -