Punjab Govt AD
HomeHimachalप्रयागराज से 14 मेडल जीतकर लौटी ट्रिपल आईटी की टीम

प्रयागराज से 14 मेडल जीतकर लौटी ट्रिपल आईटी की टीम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
खेल जीवन की चुनौतियों से लड़ना भी सिखाते हैं- प्रो. कन्नौजिया

ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के ट्रिपल आईटी संस्थान ने प्रयागराज में हुई राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पांचवा स्थान हासिल किया है। 9 से 12 मार्च तक चले इस टूर्नामेंट में देश भर के कुल 22 आईआईआईटी संस्थानों ने हिस्सा लिया था। ऊना जिला के सलोह गांव में स्थापित ट्रिपल आईटी के इंजीनियरिंग छात्रों ने इस टूर्नामेंट में कुल 14 मेडल जीते। जिसमें अतुल्य ने 400 मीटर दौड़, तीतिक्षा बंसल ने पावर लिफ्टिंग और 4 गुणा 400 रिले रेस में अतुल्य, प्रफुल्ल आनंद, आर्यन त्यागी और संकेत पाटिल ने गोल्ड मेडल जीते।

इसके अलावा ट्रिपल आईटी के खिलाड़ियों ने 4 गुणा 100 मीटर में रजत, 1500 मीटर में रजत, 800 मीटर व 5000 मीटर में कांस्य पदक जीते। महिलाओं की टेबल टेनिस टीम ने कांस्य पदक, बास्केट बॉल टीम ने रजत और पुरुषों की पावरलिफ्टिंग टीम ने कांस्य पदक जीता। संस्थान के स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. अंकुर कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के कोने कोने से आए खिलाड़ियों को टक्कर देते हुए इस बार हम पहले पांच में शामिल हो चुके हैं। जिस तेजी से हमारे खिलाड़ी रोजाना प्रैक्टिस कर रहे हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि अगली बार और अधिक मेडल जीतेंगे।

प्रयागराज में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के पूरे दल को डायरेक्टर प्रो. बिनोद कुमार कन्नौजिया ने शुभकामनाएं दीं। विजेताओं को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि पेचीदा और तकनीकी पढ़ाई में यदि छात्र खेलकूद में हिस्सा लेते रहें तो उनका तनाव भी कम रहता है और इंजीनियरिंग सीखने में आनंद भी आता है। खेल जिस इंजीनियर के जीवन का हिस्सा होते हैं। वह देश दुनिया में कार्य करते हुए किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हो जाता है। अच्छी सेहत देने वाले खेल जीवन की चुनौतियों से लड़ना भी सिखाते हैं। छात्र जीवन में खेल को दिया गया समय भविष्य में जॉब और बिजनेस में भी निखार लेकर आता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -