Punjab Govt
HomeNationalव्यक्ति के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, देखें हैरान करने वाला वायरल...

व्यक्ति के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, देखें हैरान करने वाला वायरल Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली –देश के विभिन्न हिस्सों से ट्रेन के सामने आ जाने से लोगों की मौत की खबरें सामने आती रहती हैं। हालांकि, इस बार केरल के कन्नूर जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। वीडियो में एक व्यक्ति ट्रेन के नीचे लेटा हुआ दिखता है और जब तक ट्रेन गुजर नहीं जाती, वह अपनी जगह से हिलता तक नहीं। घटना के बाद वह व्यक्ति बिना किसी चोट के सुरक्षित खड़ा हुआ और वहां से चला गया। हालांकि व्यक्ति की सूझबूझ से उसकी जान बच गई। दरअसल, व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए पटरी पर लेट गया और ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना कन्नूर और चिरक्कल रेलवे स्टेशन के बीच की है। इस वक्त मैंगलोर-तिरुवनंतपुरम ट्रेन यहां से गुजरी थी। रेलवे पुलिस ने वीडियो में दिखने वाले व्यक्ति की पहचान 56 साल के पवित्रन के रूप में की है। वह स्कूल में सफाईकर्मी का काम करता है। इस मामले में पुलिस की ओर से पवित्रन का बयान भी दर्ज लिया गया है। पवित्रन ने बताया है कि वह फोन पर किसी से बात कर रहा था। इस कारण से वह ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं लगा सका। जब तक पवित्रन को खतरे का आभास हुआ उसके पास वहां से भागने का समय नहीं था। ऐसी स्थिति में पवित्रन ने पटरी पर ही लेटने का फैसला किया और वह खुद की जान बचाने में सफल हो गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -