HomeBreaking Newsफिर पटरी से उतरी ट्रेन, मची अफ़रा तफरी 

फिर पटरी से उतरी ट्रेन, मची अफ़रा तफरी 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रामपुरः पिछले कुछ समय से ट्रेनों के पटरी से उतरने के मामले सामने आ रहे है।  वहीं ताजा मामला जनपद रामपुर से सामने आया है। जहां देर रात लगभग 1:30 बजे एक मालगाड़ी दिल्ली से रुद्रपुर जा रही थी। इस दौरान अचानक पटरी से उसके दो डिब्बे उतर गए। इससे अफ़रा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू कराया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। कुछ देर के लिए रेलवे लाइनों पर दिल्ली से लखनऊ अप एंड डाउन का आवागमन बाधित रहा। बचाव कार्य जारी है। जल्द ही रूट पर रेलवे संचालन बहाल हो जाएगा।

जनपद रामपुर जंक्शन से कुछ ही दूरी पर देर रात लगभग 1:30 बजे एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इसको लेकर हड़कंप मच गया। जैसे ही इसकी सूचना रेलवे के आला अधिकारियों तक पहुंची तो तुरंत ही सभी लोग घटनास्थल पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। इस घटना में किसी भी तरह की कोई भी जनहानि नहीं हुई है। रेलवे की ओर से ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे। उन्हें पटरी पर लाने की कवायद की जा रही है।

इस बारे में डीआरएम आरके सिंह ने बताया कि यहां पर दो डिब्बे उतरे हैं। मालगाड़ी रुद्रपुर जा ही थी। दो डिब्बे पटरी से उतरे हैं। यह पूछे जाने पर की क्या कोई रूट भी प्रभावित हुआ है इस पर डीआरएम ने बताया हां मेन रूट जो दिल्ली से लखनऊ तक का है, वह प्रभावित हुआ है। अप एंड डाउन दोनों लाइनें बंद हैं। यह पूछे जाने पर की यह लगभग कितनी देर में ठीक हो जाएगा इस पर डीआरएम ने बताया कि बहुत जल्दी ठीक हो जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -