HomeBreaking Newsदर्दनाक हादसाः बिल्डिंग में आग लगने से बच्ची समेत जिंदा जले 4...

दर्दनाक हादसाः बिल्डिंग में आग लगने से बच्ची समेत जिंदा जले 4 लोग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के शाहदरा से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां राम नगर इलाके में देर रात चार मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में बच्चे सहित 4 लोग जिंदा जल गए। जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय प्रथम सोनी, 28 वर्षीय रचना, 40 वर्षीय गौरी सोनी और 9 महीने की बच्ची रूही के रूप में हुई है। वहीं, घायलों की पहचान 16 वर्षीय राधिका और 70 वर्षीय प्रभावती के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलने पर दमकल की पांच गाड़ियां और लोकल पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस दौरान आग में एक बच्ची समेत कुल छह लोग फंसे थे जिन्हें पुलिस व दमकल कर्मचारियों ने मिलकर बाहर निकाला। सभी को पीसीआर और कैट्स एंबुलेंस की मदद से जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक बच्ची समेत चार लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर वाइपर, रबर और कटिंग मशीन इत्यादि पड़े हुए थे। यहीं से आग शुरू हुई और देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग ग्राउंड पर लगने की वजह से लोग नीचे नहीं उतर पाए और ऊपर ही फंसे रह गए जिसके चलते दम घुटने से पीड़ित अचेत हो गए और बाद में उनमें से चार की मौत हो गई। डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि मानसरोवर पार्क थाने में शुक्रवार शाम 5:22 बजे राम नगर इलाके में चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगने की पीसीआर कॉल मिली थी। इसी बीच दमकल विभाग को भी आग की सूचना दी गई।

घटना की सूचना मिलने पर लोकल पुलिस व दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कुछ लोग फंसे हुए हैं और आग बढ़ती जा रही है। लोकल पुलिस टीम ने पीसीआर टीम की मदद से तुरंत तीन लोगों को बाहर निकाला। इस बीच दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और दमकल की टीम ने तीन अन्य लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत नजदीक के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने देर रात इलाज के दौरान मासूम समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। दमकल विभाग के अनुसार, जिस बिल्डिंग में आग लगी वह करीब 25 गज में बनी हुई है। चार मंजिला बिल्डिंग में ऊपर-नीचे आने जाने के लिए केवल एक सीढ़ी है। मकान के ग्राउंड पर जमा प्लास्टिक और रबड़ के सामान में से आग शुरू हुई। ऊपर रहने वाले लोगों ने नीचे आने की कोशिश की तो आग के चलते नीचे से होकर बाहर नहीं निकल पाए। वहीं आग के साथ धुआं भी बढ़ने लगा। जिससे सभी का दम घुटने लगा और वह बेहोश हो गए। पुलिस के मुताबिक यह बिल्डिंग भरत सिंह की है।

ग्राउंड और पहली मंजिल मालिक के कब्जे में है और अन्य किराए पर हैं। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर टीम के साथ पहुंचे दमकल विभाग के एडीओ दीपक हुड्डा ने बताया कि जिस बिल्डिंग में आग वह करीब 25 गज में बनी हुई है। ग्राउंड फ्लोर पर वाइपर का स्टोर बना हुआ था। वह जब टीम के साथ पहुंचे तो बिल्डिंग में रहने वाले लोग चौथी मंजिल की ओर भाग रहे थे। दमकलकर्मियों ने कुछ लोगों को तीसरी व कुछ को चौथी मंजिल की सीढ़ियों से उठाकर बाहर निकाला। सभी लोगों को पड़ोसी की छत से नीचे उतारा गया। इसमें नौ साल की एक बच्ची भी चौथी मंजिल पर फंसी थी। जिसे दमकम कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -