लुधियानाः शहर में यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस द्वारा ACP जतिन बंसल की अगुवाई में विशेष अभियान शुरू किया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के जहां चालान किए गए वहीं उन्हें ट्रैफिक नियमों बारे जागरूक भी किया गया। वहीं इस दौरान नंबर प्लेट को लेकर एक युवक के साथ पुलिस की थोड़ी बहस भी हो गई।
जानकारी देते ACP जतिन बंसल ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने शहर में विशेष अभियान चलाया है जिसका उद्देश्य शहर के घूम रहे अप्लाइड फोर और बिना नंबर वाले व्हीकलों का चालान किया गया और लोगों को जागरूक किया गया कि इस तरह से वाहनों को चलाने की मंजूरी नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि उन्होंने अपनी पसंद का नंबर लेना है और वह साल या 6 महीनें में आएगा, ऐसे रिजन देने वेलेड नहीं है। जो बिना नंबर के गाड़ी होती है वह ट्रेस होनी मुश्किल होती है। वहीं ऐसे वाहनों के आनलाइन चालान भी करने मुश्किल होते हैं जिसके चलते किसी भी हालात में ऐसे वाहनों को सड़कों पर नहीं चलने दिया जाएगा और उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी को ट्रैफिक नियमों को मानने की बात कही और इसी के साथ उन्होंने ट्रैफिक कंट्रोल रुम का नंबर भी दिया। उन्होंने कहा कि 7837018932 पर कॉल करके ट्रैफिक कंट्रोल की शिकायत दी जा सकती है।
वहीं दूसरी ओर इस अभियान में एक युवक की पुलिस के साथ थोड़ी बहस भी हो गई। इस दौरान युवक ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से चंडीगढ़ से नंबर लेने है जिसको करीब 1 महीना लगेगा और बिना वजह ऐसे उनका चालाना नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि उनके पास फास्टटेग और इंश्योरेंस रजिस्ट्र है, इसलिए वह चालान नहीं होने देंगे।