Punjab Govt AD
HomeHimachalसोने-चांदी के आभूषण ला रहा व्यापारी पकड़ा, लगा जुर्माना

सोने-चांदी के आभूषण ला रहा व्यापारी पकड़ा, लगा जुर्माना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: बिना बिल सोने चांदी के आभूषण ला रहे व्यापारी को राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने गगरेट वैरियर पर पकड़ा है जिससे 35 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार होशियारपुर गगरेट  राष्ट्रीय मार्ग पर गगरेट में स्थित राज्य कर एवं आबकारी विभाग के इ सुविधा केंद्र पर गुप्त सूचना के आधार पर सोने व चांदी के आभूषण पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। उक्त सुविधा केंद्र पर ड्यूटी पर उपस्थित सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर को गुप्त सूचना मिली थी कि होशियारपुर से कांगड़ा की तरफ आ रही कार में सोने व चांदी के आभूषण लेकर व्यापारी आ रहा है तो उन्होंने सूचना प्राप्त होते ही इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारी अमन सोफत सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना को दी। अपने उच्च अधिकारी के आदेश पर टीम गठित कर नाकाबंदी की गई जैसे ही शाम के करीब 8 बजे उक्त कार गगरेट टोल टैक्स बैरियर पर आई तो टीम ने गाड़ी को रूकने का इशारा किया चालक के गाड़ी रोकने पर सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर व टीम ने कर के मालिक के सामने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी की अगली सीट के पास एक कपड़े का थैला रखा था।
जब इसके बारे में गाड़ी के मालिक से पूछा गया कि इस थैले में क्या है तो उसने बताया कि इसमें शादी के कपड़े रखे हैं लेकिन जब टीम ने थैली में पड़े सूटों की तलाशी ली तो उसमें सोने व चांदी के आभूषण बरामद हुए। जब मालिक से इन आभूषणों का बिल मांगा गया तो वह कोई भी बिल प्रस्तुत नहीं कर पाया। उसके बाद माल का वज़न करवाया तो सोने के आभूषण 90 ग्राम व चांदी के आभूषणों का वज़न 1300 ग्राम पाया गया जिसकी बाजार की कीमत 583000 आंकी गई। उच्च अधिकारी के आदेश पर इस सामान पर₹35000  रुपए वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम 2017 के अंतर्गत मौके पर ही जुर्माना किया गया। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना के मुखिया विनोद सिंह डोगरा उपयुक्त राज्य कर एवं आबकारी ने इसकी पुष्टि की व कहा कि जो भी व्यापारी बाहर से सामान ला रहे हैं वह उस सामान का बिल अवश्य ही लेकर आए नहीं तो टैक्स चोरी करने वालों पर विभाग आगे भी ऐसी ही कार्रवाई अमल में लाता रहेगा। विभाग की नजर टैक्स चोरी करने वालों पर है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -