HomeHaryanaबस की चपेट में आने से टोल कर्मी की मौत, आज ही...

बस की चपेट में आने से टोल कर्मी की मौत, आज ही जॉइन की थी नौकरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रोहतकः रोहतक से निकलकर रोहद टोल पर हांसी डिपो की बस ने सुबह एक टोल कर्मचारी को कुचल दिया। हादसे में घायल हुए कर्मचारी को पीजीआई लाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान करीब 22 वर्षीय कपिल पुत्र आनंद के रूप में हुई, जो रोहद टोल पर नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि कपिल ने आज ही नौकरी जॉइन की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)


नौकरी के पहले ही दिन उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना आज (शुक्रवार) सुबह करीब 6:10 बजे हुई। हांसी डिपो की एक रोडवेज बस कथित तौर पर बिना टोल शुल्क दिए निकलने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान कर्मचारी कपिल ने बस को रोकने की कोशिश की, तभी बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कपिल को तुरंत इलाज के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पता चला है कि बस को विश्वजीत पुत्र बलवान निवासी गढ़ी हांसी चला रहा था। रोडवेज बस जब रोहद टोल प्लाजा पर पहुंची तो बस ड्राइवर ने बिना टोल दिए बस को तेजी से भगा लिया। बस को रूकवाने के लिए जब कपिल कोशिश करने लगा और बस के आगे खड़ा हो गया तो बस ड्राइवर ने कपिल को सीधी टक्कर मारते हुए कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि रोहद टोल प्लाजा का टेंडर हाल ही में एक नई कंपनी ने लिया है, जो राजस्थान की है। यह कंपनी नए कर्मचारियों की भर्ती कर रही थी, जिनमें कपिल भी शामिल था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -