- Advertisement -
HomeRashifalआज का राशिफल, 20 मार्च 2025

आज का राशिफल, 20 मार्च 2025

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज देर रात 2 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 20 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 32 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा।

मिथुन राशि: आज सिर्फ सुनी सुनाई और आलोचनात्मक बातों पर ध्यान न दें। आज साझेदारी के बिजनेस में लाभ होने के योग बने हुए है।आज का दिन परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ बीतेगा। आज कार्यकुशलता के दम पर आप वह उपलब्धि हासिल कर लेंगे जिसकी कभी आपने तमन्ना की थी इससे आपको ख़ुशी होगी । आज आप अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। आज सब कुछ ठीक रहते हुए भी आपको कहीं ना कहीं खालीपन का एहसास रहेगा, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा।

कर्क राशि: आज मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए योगा, मेडिटेशन आदि का सहारा ले। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आज अत्यधिक जिम्मेदारियां रहेंगी परंतु आप उचित व्यवस्था बनाकर हल निकाल लेंगे। आज संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने से घर में प्रसन्नता आएगी। आज परिवारजनों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जाने का प्लान बनायेंगे। अगर आपकी किसी के साथ अनबन चल रहा है तो सामंजस्य से सुलझाएं, तो आपसी रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

सिंह राशि: आज किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से अचानक मुलाकात होगी। आज अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहरी गतिविधियों को पूरा करने में ही बीत सकता है। आज कई तरह के गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा। आज किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर अवश्य विचार कर लें। आज थोड़ी सी सावधानी रखने से काफी चीजें आपके पक्ष में सुचारू रूप से संपन्न होंगी। आज आप ध्यान रखें कि कोई भी नकारात्मक परिस्थिति बने तो धैर्य और शांति रखना ही उचित है।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। वर्तमान परिस्थितियों में समय के अनुसार खुद में बदलाव लाने की जरूरत है। कला जगत से जुड़े लोगों को आज किसी बड़े प्लेटफोर्म पर काम करने का मौका मिलेगा।आज विवाह योग्य लोगों के लिए खुशखबरी मिलने की संभावना है। पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए प्रयासरत थे आज उसमें सफलता मिलेगी। अनुभवी लोगों से  मेल-मिलाप तथा नई जानकारियां हासिल होंगी। आज क्रोध के कारण परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं। 

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे, इससे रिश्ते में और मजबूती आएगी। जीवनसाथी आज आपकी इच्छा पूरी करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज कार्यप्रणाली बेहतर होगी तथा किसी काम में सफलता मिलने से आपका उत्साह और बढ़ेगा। जिससे दिन भर की थकान भूल जाएंगे। युवाओं तथा विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज जल्दबाजी और आवेश की वजह से आपकी व्यक्तिगत कार्यों में समस्याएं आ सकती हैं। 

वृश्चिक राशि:  आज आपसी विचारों का आदान प्रदान कई समस्याओं को सुलझाएगा। विद्यार्थियों को अपने करियर से संबंधित खुशखबरी मिल सकती हैं। आज घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा आर्डर मिलने के योग बने हुए हैं। आज कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में लगाए तथा अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां ना लें। आज व्यवसाय में बहुत अधिक फोकस रहना जरूरी है। 

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। लेकिन अपनी योजनाएं सार्वजनिक न करें। आज घर की किसी कन्या को सफलता मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा, समाज में आपका नाम होगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।आज सफलता और भाग्य उन्नति के रास्ते प्रबल हो रहे हैं। आज आपका मन कुछ उलझन महसूस करेंगा। लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। आज अपने फिजूल खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज अपनी पूरी ऊर्जा योजनाओं को क्रियान्वित करने में लगायेंगे। 

मकर राशि: आज अपने व्यवसाय की गतिविधियों में बदलाव लाने की योजना बनायेंगे। आज आपकी दैनिक आय पहले से बेहतर होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज कुछ नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। इस बेहतरीन समय का उचित सदुपयोग करें। आज उच्च पद पर आसीन व्यक्तियों के साथ आपका समय बीतेगा। इससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज घर की व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए सबको अनुशासित रखना अति आवश्यक है। 

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। अध्ययनरत लोगों को आपकी एकाग्रता बनाये रखने की जरूरत है। आज नौकरी कर रहे लोग अपना टारगेट आसानी से पूरा कर लेंगे। आज घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ हंसी मजाक में समय बीतेगा। आज बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन में आप खास निर्णय लेने में आसानी महसूस करेंगे। आज घर की देखरेख और परिवार के लोगों के साथ उचित समय व्यतीत होगा। आज व्यर्थ के कार्यों में अपना समय न गवां कर सही दिशा में अपनी उर्जा लगायें। 

मीन राशि: आज घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। आज आप बच्चों से मित्रवत व्यवहार रखें तथा उनकी समस्याओं को सुने और सुलझाएं, इससे उनकी आत्म निर्भरता बढ़ेगी। आज बाहरी लोगों का अपने कार्यस्थल पर हस्तक्षेप न होने दें। आज निर्णय लेने में समय न लगाएं, बेहतर होगा परिवार वालों की सलाह ले लें। काफी समय बाद आज लवमेट से मिलने का मौका मिलेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page