Punjab Govt AD
HomeRashifalआज का राशिफल, 16 मार्च 2025

आज का राशिफल, 16 मार्च 2025

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज शाम 4 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 49 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। आज दोपहर पहले 11 बजकर 45 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जाएगा।

मेष राशि- आज आपके लिए दिन पॉजिटिव रहने वाला है। आज शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।  आज आपका पारिवारिक मामला किसी बड़े बुजुर्ग की सहायता से सुलझ जाएगा, परिवार में फिर से खुशियां आएंगी। आज अपने नियमित कार्यों के अतिरिक्त कुछ और जानकारियां हासिल करने में भी समय बिताएंगे। किसी सामाजिक गतिविधि में आपकी उपस्थिति और विचार सराहनीय रहेगा। कहीं फंसा हुआ पैसा आज वापस सकता है। आज किसी भी परिस्थिति में संतुलित रहेंगे। कुछ लोग प्रतिस्पर्धा की भावना से आपके प्रति अफवाह फैला सकते हैं। लेकिन इन गतिविधियों का आपके मान-सम्मान पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।

वृष राशि- आज आपका दिन खास रहने वाला है। आज व्यवसाय में बड़ा मुनाफा होने जैसी स्थिति बनी हुई है। आज निर्णय लेने से पहले अपने परिवारवालों की सलाह लेना न भूले। आज किसी प्रोजेक्ट को लेकर ऑफिशियल यात्रा संभव है। आज पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ खरीदारी करने मार्केट जाएंगे। आज आपसी सामंजस्य द्वारा परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम पूरा होने पर टीचर से शाबाशी मिलेगी।

मिथुन राशि- अगर आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो आज वापस मिलने के योग बन रहे हैं। आज किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।  आज ऑफिस में आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे आपको सफलता मिलेगी। आज कुछ खास लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा और रुका काम भी पूरा होने से रिलैक्स फील करेंगे। आज घर परिवार संबंधी समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि–  आज शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। आज आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज दिन भर सकारात्मक और अनुशासित दृष्टिकोण आपको खुश रखेगा। स्वयं की सूझबूझ से लिए गए निर्णय के उचित परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू या करियर से संबंधित क्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

सिंह राशि-  बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे है। लवमेट के साथ आज मूवी देखने जाएंगे। आज रियल स्टेट में फायदेमंद डील फाइनल हो सकती है। ऑफिस के कार्यभार की अधिकता की वजह से ओवर टाइम करना पड़ सकता है। आज घर का वातावरण मधुर और खुशनुमा बना रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे।

कन्या राशि– आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। अगर आज आप किसी प्रकार का निर्णय लेना चाहते हैं, तो किसी बड़े की सलाह जरूर ले लें। कविता लिखने के शौक़ीन लोगों को आगे बढ़ने का प्लेटफार्म किसी दोस्त की मदद से मिलेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी। इस राशि के सरकारी विभाग के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। लवमेट अपने रिश्ते की जानकारी घरवालों को देंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज परिवार में विशेष लोगों का आवागमन हो सकता है।

तुला राशि-आज कारोबार में अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ आज मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। कई दिनों से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज आपको राहत मिलेगी। आज बच्चों के साथ समय बिताएंगे उनके मन की बातों को समझेंगे। काफी समय से आपके रिश्ते की चल रही बात जल्द पक्की होगी। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। आज बाहर के खाने को जहाँ तक हो सके अवॉयड करें।

वृश्चिक राशि-  आज आपको बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। मेडिटेशन करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपके दोस्त आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं, जिसे आप निराश नहीं करेंगे। नये प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अनचाहे भय से छुटकारा मिलेगा। आज आपको पिछले कुछ समय से अपने करियर औऱ निजी जीवन संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय है।

धनु राशि- आज आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज शाम का डिनर बाहर करेंगे। बच्चों के साथ आपसी लगाव बढेगा। शिक्षकों के ट्रांसफर में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। आपके मनपसंद जगह आपका ट्रांसफर होगा। आज व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे। इस राशि के लवमेट की गलतफहमियां खत्म होंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को लाभ के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में अपनापन बढेगा।

मकर राशि-आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। खान-पान में लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। कानूनी कार्यों के लिए भागदौड़ से थकावट का एहसास होगा।माता पिता की जिम्मेदारियों को उठाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। बच्चे आप अपने मन-पसंद ड्रेस के लिए आपसे कहेंगे। दांपत्य जीवन में आज एक दूसरे को समझकर चलना होगा। कारोबार में सुखद बदलाव आयेगा। इस राशि के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी समझदारी से करनी चाहिए। लवमेट की कॉल पर लम्बी बात होगी।

कुंभ राशि– आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है।  लवमेट आज घूमने जाएंगे, साथ में लंच करेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। साथ ही पदोन्नति भी होने के योग बने हुए है। आज आपके व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।दांपत्य जीवन में आज नई-नई खुशियां आएंगी। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है।

मीन राशि- आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। आज कार्यों में भाई व बहनों का सहयोग मिलेगा। लवमेट आज शॉपिंग करने जाएंगे। किसी बड़ी कंपनी के साथ आपकी डील फिक्स होने की संभावना है। अपने दांपत्य जीवन में सुख की अनुभूति होगी।आज आपके स्वास्थ्य में बेहतरी बनी रहेगी। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -