Punjab Govt AD
HomeRashifalआज का राशिफल, 19 जनवरी 2025

आज का राशिफल, 19 जनवरी 2025

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और रविवार का दिन है। पंचमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 31 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। आज पूरा दिन और पूरी रात सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 30 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि: आज आप अपने करियर में सक्सेस पाने के लिए प्लानिंग करेंगे इससे आपको आने वाले दिनों में फायदा होगा। आपको नौकरी का ऑफर मिल सकता है।आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। भावनाओं में बहकर बिना सोचे-समझे किसी के साथ प्रॉमिस न करें। किसी रिश्तेदार की व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने में आपका योगदान रहेगा। आज ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है। इसमें आपको सफलता भी मिलेगी।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है।किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे।यह समय प्रेम भाव से अपना काम बनाने का है ऐसे में किसी से भी वाद-विवाद करने से बचे। आज किसी भी यात्रा का प्रोग्राम न बनाएं, क्योंकि समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करके अपनी गतिविधियों पर ही ध्यान दें।

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। दूसरे का विश्वास न तोड़ें। हर काम ईमानदारी से करते रहें। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी।कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा।महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है।

कर्क राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज जीवन में एक नया दृष्टिकोण लेकर आएंगे, जिससे आपमें सकारात्मक बदलाव आएगा। आर्थिक स्थिति में अच्छे बदलाव रहेंगे।खान-पान की तरफ भी आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। जितना एकाग्रचित्त हो कर काम करेंगे उतनी ही जल्दी आपको सफलता मिलेगी।ऑफिस में कुछ सहकर्मी आपका विरोश कर सकते हैं, सबके साथ ताल-मेल बनाकर रखें। आज पैसों के लेन-देन में किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। दूसरों की बातों में आने की बजाय खुद के विवेक से कम लेना होगा, इससे आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे।जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आएगा।घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन का उचित परिणाम हासिल होगा। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी।

कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। विभिन्न स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। किसी कारण आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आज जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट जायेंगे। साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान देंगे।परंतु किसी भी प्रकार का डिसीजन लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। सरकारी नौकरी में किसी दूसरे डिपार्टमेंट में जाना पड़ सकता है।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपका ध्यान केवल और केवल अपने काम के प्रति रहेगा, इसके लिए आप कठोर परिश्रम भी करने के लिए तैयार रहेंगे।सकारात्मक सोच ज़िंदगी में ग़ज़ब का जादू कर सकती है। आज आप अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए योजनाएँ बनाने की कोशिश करेंगे।आप ज्यादा लोगों से जुड़े रहेंगे, लोग आपसे से प्रभावित होंगे। सरकार अथवा उच्च अधिकारियों से आपको लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी कम्यूनिकेशन की क्षमता से दूसरो को प्रभावित करेंगे। आज दोस्तों के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। बस अपने ख़र्चों पर थोड़ी नज़र रखें।स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके सामने कई तरह के काम होंगे हर काम चतुराई से करें।अगर किसी प्रकार की उलझन मन में चल रही है तो आज अपने दोस्त से शेयर करेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपकी मेहनत और व्यवस्थित रहने से व्यवसायिक समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी।नौकरी में स्थिति यथावत ही रहेगी। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्रोजेक्ट में अपने कलीग की मदद मिलेगी।अगर सरकारी काम रुका हुआ है, तो किसी अधिकारी की मदद से पूरा हो जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्दी ही सफलता मिलने वाली है।

मकर राशि: आज आपका दिन बेहतरीन है।आज जो जिम्मेदारी आपको मिले तो उसे स्वीकार करें। घर और ऑफिस में शांति महसूस करेंगे।आज सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। पिछले कुछ समय से जिन लोगों के साथ आपकी अनबन चल रही है, तो आज दूर हो जाएगी । आपको अपने गुण और अपने काम के कारण तारीफ मिलेगी। दिनभर आप में कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा।

कुंभ राशि:आज स्टूडेंट्स किसी विषय में अपने भाई की मदद ले सकते है। आज अचानक धनलाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपके सामने जो भी कठिन मामले हैं, उन पर बातचीत कर सकते हैं, इससे समाधान मिलेगा। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आने वाले दिनों में आपको उतना ही फायदा होगा आज आप अपने दोस्तों के साथ शाम को डिनर पर जा सकते है।

मीन राशि:आज आपको जो भी बेहतर परिणाम हासिल होंगे उसमें आपकी योग्यता और दूरदृष्टि की प्रमुख भूमिका होगी।आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। जो लोग नया व्यापार शुरू किये है या नौकरी जॉइन किये हैं उनके लिए अनुकूल समय है। जमीन-जायदाद सम्बन्धी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे हाल के कार्य आसानी से पूरे करके आप दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -