Advertisements
Ad 6
Advertisements
Ad 8
Advertisements
Ad 7

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2023

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2023 आज का राशिफल, 26 नवंबर 2023

आज 26 नवंबर रविवार को चंद्रमा का संचार भरणी उपरांत कृतिका नक्षत्र पर होगा और चंद्रमा मेष राशि से वृषभ राशि पर गोचर करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर के साथ आज दोपहर तक गजकेसरी उपरांत शशि योग बनेगा। चंद्रमा के गोचर के इस शुभ प्रभाव से आज शुक्र और चंद्रमा के बीच भी नवम पंचम संबंध बनेगा। ऐसे में आज का दिन धनु और मीन राशि के जातकों के लिए लाभकारी और अनुकूल रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार से।

मेष राशि- आज का दिन मेष राशि के लिए अटके कार्यों को पूरा करने में बीतेगा। आज का दिन कारोबारी जातक व्यवसाय के लिए कुछ विशेष व्यवस्था करने की कोशिश करेंगे जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। धर्म कर्म के काम में भी आज भाग ले सकते हैं। यात्रा का संयोग भी बनेगा। आज आप भौतिक और सांसारिक दृष्टि से कुछ बदलाव महसूस कर सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशिवृषभ राशि के लिए आज रविवार के दिन सितारे बताते हैं कि व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ नए सहयोगी मिलेंगे, जिनके सहयोग से आपको लाभ मिलेगा। दोपहर के बाद का समय आपके लिए रोमांटिक लाभप्रद होगा। नौकरीपेशा लोग अगर आज कोई व्यवसाय शुरू कर रहे हैं तो भाग्य की दृष्टि यह अच्छा रहेगा। आज आपको अपने माता-पिता के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का भी आपको अवसर मिल सकता है।

मिथुन राशि आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए आपके लिए थोड़ा उलझन और थकान वाला रह सकता है। आज आपकी राशि से 12वें भाव में चंद्रमा का गोचर स्वास्थ्य को भी प्रभावित करेगा। आज का दिन मित्रों और रिश्तेदारों से मेल मुलाकात में भी बीतेगा। न चाहते हुए भी आज आपको धन खर्च करना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें।

कर्क राशि – आज रविवार का दिन मनोरंजक और सुखद अनुभवों को प्रदान करने वाला रहेगा। आप आज यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म कर्म के कार्य भी आज आप कर सकते हैं। संतान पक्ष से आज आपको कोई सकारात्मक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप काफी समय से रुके हुए किसी काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में आज किसी शादी समारोह में शामिल होने का संयोग भी संयोग बनता दिख रहा है। वाद विवाद और प्रतियोगिता में जीत हासिल करेंगे।

सिंह राशि –  आज चंद्रमा का संचार भाग्य और कर्म स्थान में हो रहा है। ऐसे में आज आपको अपनी मेहनत का भाग्य पूरा लाभ दिलाएगा। वरिष्ठजनों से आपको लाभ और सहयोग की प्राप्ति हो सकती है। आज शाम के समय आपको लाभ के कई मौके मिलेंगे। पिता के सहयोग से आज आपको कोई जमीन, वाहन या संपत्ति मिल सकती है। आज किसी ऐसे व्यक्ति से भी आपकी मुलाकात हो सकती है जिसकी प्रगति देखकर ईर्ष्या होगी। लेकिन आपको नकारात्मक विचारों को मन में आने से रोकना होगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान पाएंगे।

कन्या राशि – जातकों को आज उतावलेपन से बचना होगा। धैर्य और गंभीरता से लिया गया निर्णय आपको लाभ दिलाएगा। सितारे बताते हैं कि आज कन्या राशि के जातकों को बिजनस में खूब लाभ मिलेगा, लेकिन किसी कर्मचारी पर क्रोध भी आ सकता है। दिन के पहला भाग आपको थोड़ा कमजोर बीतेगा लेकिन दोपहर के बाद का समय आपका रोमांटिक रहेगा। आप अपने प्रेमी अथवा जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। रुचिकर खान पान का भी आयोजन हो सकता है। सुख के साधनों पर धन खर्च होगा।

तुला राशि – आज का दिन आपका धर्म कर्म और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में बीतेगा। परिवार में आज आपका भाई बहनों से सहयोगपूर्ण संबंध बना रहेगा। महिलाओं को जीवनसाथी से स्नेह और सहयोग की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलेगा। आज आपको अपने बच्चों से कोई उत्साहजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने करीबी दोस्त अथवा संबंधी के सहयोग से रुके हुए काम को पूरा कर लेंगे।

वृश्चिक राशि – आज अपने व्यवसाय के लिए कुछ नई व्यवस्था बना सकते हैं। दिन आपका आज व्यस्तता में बीतेगा। यदि आप आज अपने व्यवसाय में बदलाव करते हैं या कारोबार का विस्तार करते हैं तो इसमें आपको आज लाभ मिलेगा। यदि आप अपने पारिवारिक व्यवसाय के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लेंगे तो यह भी आपके लिए उपयोगी साबित होगा। घर परिवार में आज किसी करीबी संबंधी के प्रगति से उत्साह का माहौल रहेगा। आज आप शाम को किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

धनु राशि – आज का दिन अनुकूल और उत्साहजनक रहेगा। आपको लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग और उपहार की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन आज वाणी पर आपको संयम भी रखना होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। विरोधियो और शत्रुओं की आपके सामने कुछ नहीं चलेगी। कारोबार में फंसा हुआ आपका धन भी आज आपको मिल सकता है। आज आप शाम का समय अपने परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

मकर राशि- आज रविवार का दिन सुख चैन प्रदान करने वाला रहेगा। मकर राशि के जातक आज परिवार के साथ चैन और सुकून के पल बिताना चाहेंगे लेकिन किसी जरूरी काम और सामाजिक जिम्मेदारी के चलते इनको यात्रा करनी पड़ सकती है। कारोबार के मामले में दिन आपका भाग्यशाली रहेगा। वैसे आपके लिए आज सितारे कहते हैं कि आप आज योजना बनाकर काम करें इससे आपका काम समय पर पूरा होगा। शाम के समय आप किसी शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ राशि – आज का दिन लाभदायक होगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य को आपसे लाभ मिल सकता है। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं और चाहतों को पूरा करने के लिए और खुद पर भी आज कुछ धन खर्च करेंगे। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके लिए रोमांटिक रहने वाला है। शाम के समय आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपके परिवार के कुछ सदस्यों को आपकी प्रगति देखकर ईर्ष्या हो सकती है। आपकी राशि से चौथे भाव में जाते हुए चंद्रमा आपको मातृ पक्ष से सुख दिलाएंगे और धर्म कर्म में आपकी रुचि को बढाएंगे।

मीन राशि – आज सितारे बताते हैं कि आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। किसी निकट संबंधी की ओर से आपको खुशी मिलेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय भी बिताएंगे। कारोबार व्यापार में आपके खूब लाभ मिलेगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद से अपना कोई अटका काम पूरा कर सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का भी आज संयोग बनेगा। रुचिकर खान पान का भी आयोजन हो सकता है।

Disclaimer: All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read carefully and Encounter India will not be responsible for any issue.


Encounter India 24 Years Celebration
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page