Punjab Govt AD
HomeSportsआज का राशिफल, 24 मार्च 2024

आज का राशिफल, 24 मार्च 2024

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और रविवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 55 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। आज व्रतादि की पूर्णिमा है। आज होलिका दहन भी किया जाएगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल की सूर्योदय तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 34 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पिता की सलाह से आपका बिजनेस बहुत ही अच्छा चलेगा। एक नया कदम उठाएंगे जिसका असर आपके व्यापार और परिवार पर पड़ेगा। आप एक नया बिज़नेस स्टार्ट करेंगे। आपका टीम वर्क से काम बहुत ही आसान होगा, टीम वर्क में ही काम करें। आपको किसी अपने कर्मचारी का सहयोग मिलेगा जिससे आपका काम आसान होगा। अपने परिजनों से बात करेंगे जिनसे आप फ्यूचर के बारे में बात करेंगे, आपको अच्छे सुझाव मिलेंगे।

वृष राशि : आज आपका दिन आनंदमय रहेगा। अपने काम के प्रति ज्यादा ही ईमानदार रहेंगे। ससुराल पक्ष से आपको सपोर्ट मिलेगा। किसी से उधार लिया धन आज वापस कर देंगे जिससे आपकी टेंशन कम होगी। अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे, जिससे आप काफी मनोरंजन करेंगे। आपकी माता का आपको बहुत ही सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कही घूमने का प्लान बनायेंगे।

कर्क राशि : आज आपका दिन बेहद खास पल लेकर आएगा। अपने जीवन में आ रही सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किसी अच्छे सलाहकार से सलाह लेंगे, आपको जल्द ही सोल्यूशन मिल जायेगा। किसी इवेंट में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जहां आप अपने विचार रखेंगे। आज आपके शत्रु भी आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे, आपसे दोस्ती का हाथ भी बढ़ा सकते हैं। आपके सभी रूके हुए काम पूरे होंगे।

कन्या राशि : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर में माता जी आज कोई धार्मिक कार्यक्रम करेंगी, आपको काफ़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने सरल व्यवहार से आप दूसरों के दिलो पर राज करेंगे। इस राशि के जो लोग अपना नया बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं उनके लिए बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छे योग हैं, शुरू करने से पहले शुभ महूर्त जरूर देख लें, आपको साल भर लाभ ही लाभ होगा।

वृश्चिक राशि : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेसमैन आज कोई जरूरी मीटिंग अटेंड करेंगे जिसमे अहम् मुद्दों पर बातचीत होगी। आप को ज्यादा वर्क करना पड़ेगा इसलिए आप अपनी वर्किंग स्पीड मेन्टेन करेंगे। आज साइंस के स्टूडेंट्स का प्रैक्टिकल एग्जाम होगा, पूरा दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। कोई भी काम करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी पड़ेगी। आप बिजनेस के साथ-साथ फैमिली के साथ भी बैलेंस बनाये रखेंगे। क्रोध में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें, पहले काफी सोच विचार कर लें।

धनु राशि- आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लाया है। आज आपके आस-पास में कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा जिसमे आपका परिवार शामिल होगा। आपका व्यापारिक दृष्टिकोण बढ़ेगा, जिससे अपने बिज़नेस को बढ़ाने मे सफल होंगे। आपके दोस्त आपसे कुछ डिमांड करेंगे जिसको पूरा करने में आप सक्षम होंगे। अपना कोई फ्लैट किराये पर देंगे जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य आज बहुत ही अच्छा रहेगा, आप बहुत ज्यादा प्रसन्न रहेंगे।

मकर राशि- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। पास के किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जायेंगे। काम के सिलसिले में आपको किसी दूसरे राज्य भी जाना पड़ सकता है, जहां आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ होगा। इस राशि के जिन महिलाओं को अपना बिजनेस स्टार्ट करना है उनके लिए आज अच्छा दिन है। जो लोग रियल स्टेट के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज ज्यादा लाभ होगा।

कुंभ राशि-आज का दिन आप लोगों के लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। कोई धार्मिक यात्रा करने जायेंगे। आज आपका कोई मुकदमे से रिलेटेड मामला सॉल्व होगा जिससे आपकी टेंशन कम होगी और आप अपने आप को हल्का महसूस करेंगे। अपने स्वास्थ्य को फिट रखने के आप अपनी डाईट में हरी सब्जियों को add करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों के लिए समय प्रगतिकारक रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। घर से निकलते समय सामानों की लिस्ट बनाकर निकले आप बेवजह की शॉपिंग से बचेंगे।

मीन राशि-आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। किसी से चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी दोनों के बीच में समझौता होगा। आज ऑफिस में बॉस द्वारा पार्टी मिलेगी जिसे सभी लोग एन्जॉय करेंगे। इस राशि की माताएं अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम उठाएंगी। आँखों की समस्या के लिए आप किसी नेत्र विशेषज्ञ को दिखायेंगे। इस राशि वाले छात्रों के लिए फॉर्म भरने संबंधी कार्य के लिए आज का दिन शुभ है। किसी जरूरतमंद को कपड़ो का दान करेंगे।

तुला राशि : आज आपका दिन बेहद ही उत्सुकतापूर्ण रहेगा। आज वैज्ञानिक लैब में नया परीक्षण होगा, जिससे आम जनता को लाभ मिल सके। आज आपकी घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ेगी जिन्हें आप अच्छे से निभाएंगे। लवमेट को आज एक-दूसरे को अच्छे से समझने का मौका मिलेगा, उनके बीच रिश्ते और ज्यादा बढ़ेंगे। बिजनेसमैन काफी व्यस्त रहेंगे। अपने बिजनेस में तरक्की के लिए आप नयी तकनीको का सहारा लेंगे, आपको लाभ ही लाभ होगा।

सिंह राशि : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ वाला रहेगा फिर भी आप अपना काम अपनी क्षमता के बल पर अच्छे तरीके से पूरा कर लेंगे। अपने दयालु स्वभाव के कारण किसी चतुर व्यक्ति का शिकार बन सकते हैं, थोड़ा सचेत रहें। प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं, अपना काम पूरी ईमानदारी व सत्यनिष्ठा के साथ करें। आज आपके माता- पिता की नाराजगी आपसे खत्म होगी, आपको ढेर सारा प्यार मिलेगा।

धनु राशि: आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लाया है। आज आपके आस-पास में कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा जिसमे आपका परिवार शामिल होगा। आपका व्यापारिक दृष्टिकोण बढ़ेगा, जिससे अपने बिज़नेस को बढ़ाने मे सफल होंगे। आपके दोस्त आपसे कुछ डिमांड करेंगे जिसको पूरा करने में आप सक्षम होंगे। अपना कोई फ्लैट किराये पर देंगे जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य आज बहुत ही अच्छा रहेगा, आप बहुत ज्यादा प्रसन्न रहेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -