- Advertisement -
HomeRashifalआज का राशिफल, 19 अगस्त 2024

आज का राशिफल, 19 अगस्त 2024

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और सोमवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज रात 11 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा। आज रात 12 बजकर 47 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज पंचक है। आज रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। आज सावन का आखिरी और पांचवां सोमवार है।

मेष राशि:आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावट आज दूर होगी। जिनकी जॉब अभी नयी-नयी शुरू हुई है, उनको ऑफिस में कलीग का सहयोग मिलेगा। इतने दिनों से जो दिमाग में चल रहा था, आज करने का दिन है जीवासाथी और किस्मत दोनों का साथ मिलेगा। पिछले कुछ समय से अपने दायरे के कुछ खास लोगों से आपकी अनबन चल रही है, तो आज अनबन दूर हो जाएगी। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है।

वृष राशि:आज आपका शुरूवात बढ़िया होने वाली हैं। प्रॉपर्टी डीलर्स को किसी बड़ी डील से अच्छा मुनाफा होगा।आज अपने पिता की सेहत पर ध्यान देने की जरुरत है। फिजूल खर्चों को बंद करके अपने बैंक बैलेंस को मजबूत करेंगे।आज आपको दूसरों से सोंच समझ कर बात करने की जरुरत है। जीवनसाथी आपकी बात को अहमियत देंगे इससे आपको खुशी होगी। छात्र आज कोई नया कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे।

मिथुन राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी।आज जो जिम्मेदारी आपको मिले तो उसे स्वीकार करें। घर और ऑफिस में शांति महसूस करेंगे। सेहत के मामले में सावधान रहें वीकनेस फील होगी।घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है, जल्द ही मेहनत का लाभ आपको मिलने वाला है। आपको अपने गुण और अपने काम के कारण तारीफ मिल सकती है। दिनभर आप में कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा।

कर्क राशि:आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा। जो लोग नया औद्यौगिक उद्यम शुरू करना चाहते हैं या नौकरी में नए अवसर खोज रहे हैं उनके लिए अनुकूल समय है। आज आपको किसी काम में पड़ोसियों से लाभ मिलेगा।  आज आप अपने दोस्तों के साथ शाम को डिनर पर जा सकते है आज किसी फैसले या स्थिति में तब तक शामिल न हो, जब तक उसे ठीक से समझ न लें।आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आने वाले दिनों में आपको उतना ही फायदा होगा।

सिंह राशि: आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं, आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है।आज आप अपने बड़े भाई से प्रोपर्टी से रिलेटेड कोई बात करेंगे और फाइनेंस सम्बंधित कुछ योजनाये बनेगी। आज आप परिवार में को जोड़कर रखने की भूमिका निभाएंगे। आज आप किसी असहाय की मदद करेंगे। आज आप बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहेंगे। आज आपका किसी इंटरव्यू में सिलेक्शन होगा, अच्छी जॉब मिलेगी। आपके अच्छे विचार सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे।

कन्या राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपके सामने जो भी कठिन मामले हैं, उन पर बातचीत कर सकते हैं, हालांकि, बातचीत करना थोड़ा कठिन भी रहेगा पर बाद में सफलता मिलेगी।आज आपको जो भी बेहतर परिणाम हासिल होंगे उसमें आपकी योग्यता और दूरदृष्टि की प्रमुख भूमिका होगी।आज स्टूडेंट्स किसी विषय में अपने भाई की मदद ले सकते है जिससे उन्हें काफी हेल्प मिलेगी। जमीन संपत्ति से संबंधित विवादों के निराकरण में सावधानी रखें। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे हाल के कार्य आसानी से पूरे करके आप दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे।

तुला राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप करीबी व्यक्ति के बारे में गहराई से विचार करके रिश्ता सुधारेंगे।शिक्षकों को आज उनकी मेहनत और लगन को देखकर सम्मानित किया जायेगा।आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज आपको कोई उपलब्धि हासिल होगी। आपकी सोशल मीडिया पर किसी से बात हो सकती है जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें ,जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।आपके सहयोगी और मित्रों का साथ मिलने से आज आपके जीवन में चल रही परेशानियाँ दूर हो जाएगी।

वृश्चिक राशि:आज अकारण शुरू हुई बाधाएं पूरी तरह से समाप्त हो जएंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा ,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।ऑफिस में वर्कलोड ज्यादा होने पर भी आप अपनी स्पीड मेन्टेन कर लेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है पढ़ाई में मन लगेगा। आप अपने दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। काफी दिनों से चल रही EMI आज पूरी हो जाएगी। आपके पिता जी आपको काम सौंपेंगे जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे।

धनु राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला हैं। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको सिर दर्द की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।अस्थमा की समस्या से परेशान लोगों को आज काफी आराम मिलेगा।व्यापार में आपकी मुलाकात तजुर्बेदार लोगों से होगी, उनसे व्यापार से जुडी जानकारी मिलेगी। आज आप बच्चों के किसी निर्णय में उनका पूरा सपोर्ट करेंगी। पारिवारिक संबन्धो में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्टूडेंट्स आज स्कूल ट्रिप पे कही बाहर जा सकते हैं। आज आपका घर खुशियों से भरा रहेगा।आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा।

मकर राशि:आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको नये अवसर मिलेंगे।आज घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है।भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। साथ ही आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। आपका उत्साह भी बढ़ेगा।

कुंभ राशि:आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आपको करियर में सफलता मिलने वाली है यह आपको किसी सपने जैसा महसूस होगा। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए।जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं,आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा।किसी मनोरंजक स्थान की सैर करने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। आज बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ होगा।

मीन राशि: आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, खासकर आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। आज कम मेहनत में ज्यादा फल पाने वाला दिन हैं, इसे आप अपने परिश्रम से और भी अच्छा बना सकते हैं। साथ ही बच्चे भी आपसे खुश रहेंगे। आज किसी भी कार्य में सफलता आपके हाथ जरूर लगेगी। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा चांस आपको मालामाल भी बना सकता है। आज आप किसी नये बिजनेस को शुरू करने का विचार कर सकते हैं। आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page