आज श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 2 बजकर 58 मिनट वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा।
मेष राशि- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। लवमेट अपने रिश्ते की जानकारी घरवालों को देंगे, आपके प्रस्ताव पर सोंच विचार करने का समय लेंगे।आज आप अपने जीवन में किसी प्रकार का कोई बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं, परंतु कुछ उलझनों के कारण आप फंसे हुए हैं। कविता लिखने के शौकीन लोगों को आगे बढ़ने का प्लेटफार्म किसी दोस्त की मदद से मिलेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी। इस राशि के सरकारी विभाग के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है, साथ ही जल्द कोई अच्छी खबर मिलेगी।आज परिवार में विशेष लोगों का आवागमन हो सकता है, आज आप इसकी तैयारी में व्यस्त रहेंगे।
वृष राशि-आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। बुजुर्गों को अपनी सेहत में बदलाव नजर आएंगे आज आपको बेहतर महसूस होगा।आज शाम का समय बच्चों के साथ बिताएंगे उनके मन की बातों को समझेंगे। काफी समय से आपके रिश्ते की बात चल रही थी वो जल्द पक्की होगी। आज बाहर के खाने को जहां तक हो सके अवॉयड करें। दोस्तों के साथ आज मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। कारोबार में अपनी मेहनत सेआगे बढ़ेंगे। आज कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी।आज आपके तय किए गये काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद के लिए प्रसन्नता मिलेगी।
मिथुन राशि-आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को लाभ के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में अपनापन बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे। आप ट्रेनिग इंस्टिट्यूट में ट्रेनर के पद पर हैं, तो आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज शाम का डिनर बाहर करेंगे। बच्चों के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। शिक्षकों के ट्रान्सफर की परेशानियां खत्म होंगी, आप जहाँ चाहते हैं ट्रान्सफर वहीं होगा।
कर्क राशि-आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज आपके स्वास्थ में बेहतरी बनी रहेगी।आज आपकी किसी बड़ी कंपनी के साथ आपकी डील फिक्स होने की सम्भावना है।आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य प्रगति से आगे बढ़ेंगे। भाई व बहनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और मां की किसी इच्छा की पूरी होने से आप खुश रहेंगे।आज परिवार का कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी।
सिंह राशि-आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। दांपत्य जीवन में आज एक दूसरे को समझकर चलना होगा। इससे गलत फेहमियाँ नहीं होंगी। कारोबार में सुखद बदलाव आयेगा। इस राशि के प्रतियोगी परिक्षा के छात्रों को समझदारी से तैयारी करनी चाहिए। माता-पिता की जिम्मेदारियों को उठाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग के कारोबारियों का दिन लाभदायक रहेगा। खान-पान में लापरवाही स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। कानूनी कार्यों के लिए भागदौड़ से थकावट का एहसास होगा।आज जल्द ऑफिस का काम निपटाकर घरवालों को समय देंगे।
कन्या राशि-आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपको आपके जीवन के धन से संबंधित कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आज आपको स्वास्थय संबंधी समस्या से काफी आराम मिलेगा। वैवाहिक संबंधों की बात करें, तो आपके जीवन साथी के साथ में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। छोटा सी बात किसी झगड़े का भी रूप ले सकती है, जिसके कारण आप परेशानी में फस सकते हैं। आज जीवनसाथी के लिए कुछ स्पेशल कर सकते हैं, उन्हें अच्छा फील होगा। नया कारोबार शुरू किया है, तो उसमे अच्छा लाभ होगा।आज आप बड़ों का आशीर्वाद लेकर काम पर निकलें।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आध्यात्मिकता से अपने मन को बहुत अधिक शांत रखने की कोशिश करेंगे। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आप सुखद पलों का अनुभव करेंगे। नौकरी में बदलाव के साथ अच्छी ग्रोथ मिलने की संभावना है।आप किसी मांगलिक समारोह में शामिल होंगे। आपको आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में आप ऐसे व्यक्तियों से जुड़ेंगे, जिनसे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप का मन आज किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। आप मन ही मन फूले नहीं समाएंगे।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप किसी मंदिर में दान पुण्य का सामान बांट सकते हैं। छात्रों की बात करें, तो छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए। परिवार के सदस्यों में यदि किसी प्रकार का कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह सुलझ सकता है, जिससे आपके परिवार में शांति का माहौल रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी दिन ठीक रहेगा व अपने काम क्षेत्र में मन लगाकर काम करें।आपको आज समाज में मान सम्मान मिलेगा जिससे आपका मन बहुत ही संतुष्ट रहेगा। आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों में लगा रहेगा।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप किसी प्रकार की किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपको व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे और कोई बड़ी डील भी प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। जीवनसाथी के साथ भी आपका तालमेल सही बना रहेगा।आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे तथा वो आपके काम को देखकर आपकी पदोन्नति कर सकते हैं और आपको बोनस इत्यादि भी दे सकते हैं। यदि आपका कोई संबंधी या खास मेहमान आपसे किसी प्रकार का धन उधार मांगता, तो वह आप उसको ना दे, नही तो आपका पैसा फंस सकता है। व्यापार को बढ़ाने के लिए आप कोई नया काम भी कर सकते हैं, जिसमें आपको धन का लाभ होगा। आज का दिन अच्छा रहेगा।
मकर राशि-आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज उनके किसी प्रकार का कोई तनाव हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी आपका व्यापार अच्छा रहेगा। अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित रहेंगे, परंतु बाद में इसका फल अच्छा ही निकलेगा। ईश्वर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे संतान की ओर से मन संतोष रहेगा तथा जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा। आप तनाव को ऑफिस में ही छोड़ कर आए, घर तक ना लाए, आपके घर का माहौल भी खराब हो सकता है।
कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। काम क्षेत्र में आपके कामों की वाहवाही होगी और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन आपका कोई धन संबंधित मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आज आपको आपके ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आप अपनी माताजी से आज अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह पूरी अवश्य करेंगे, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें आज किसी संस्था से जुड़कर विदेश जाने का मौका मिलेगा। आज आपको अचानक से कोई पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका मन बहुत अधिक संतुष्ट रहेगा।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके परिवार में आपके कामों को देखते हुए आपकी प्रसिद्धि बहुत अधिक बढ़ सकती हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा सा सावधानी से रहने वाला रहेगा। यदि आपकी आपके सहकर्मियों से किसी प्रकार का वाद विवाद चल रहा है, तो वह आप जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश करेंगे। आपका धन आज किसी शुभ काम में अधिक खर्च होगा, जिससे आपका मन भी प्रसन्न होगा, जिससे उनको शांति भी मिलेगी।