Punjab Govt
HomeRashifalआज का राशिफल, 10 नवंबर 2024

आज का राशिफल, 10 नवंबर 2024

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 42 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। आज दोपहर 11 बजे तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज अक्षय नवमी है।

मेष राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। लोगों के साथ मेल-मिलाप के लिए भी समय जरूर निकालें और अपने संपर्क का दायरा विस्तृत करें। इससे कुछ नई जानकारियां और उपलब्धियां हासिल होगी।राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके धन में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। संतान की संगति की ओर आप विशेष ध्यान दें। आप बिजनेस में अपने कामों पर पूरी नजर रखेंगे। आज व्यक्तिगत गतिविधियां समय अनुसार संपन्न होती जाएंगी।

 वृष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।अविवाहित लोगों के विवाह का प्रस्ताव आएगा। आज आपका कोई प्रोजेक्ट पूरा हो जायेगा, जिससे आपका मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के भावनाओं की कद्र करेंगे।आपके बच्चे बिजनेस में आपका पूरा स्पोर्ट करेंगे। पूंजी के उचित निवेश के लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की राय लेनी चाहिए। कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। खुद की गलती की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें, चीजों को समझकर सुधार करने की कोशिश करें।

 मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। आज आपको कुछ खास जानकारियां भी मिलेंगी। आज आपके बेहतरीन प्रयासों से आय के स्रोत बढ़ेंगे।यदि आप घर मकान या दुकान, खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा परंतु बहुत अधिक प्रयास करने के बाद ही आपको सफलता मिल सकती हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी काम को करने में बहुत ध्यानपूर्वक काम करें। अपने अहम पर काबू करके परिस्थिति को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे तो आपको आसानी से हल मिल जायेगा।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है।छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट के बीच चल रही गलतफहमियां आज समाप्त होंगी।आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद पर गर्व महसूस करेंगे। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई किसी बात को लेकर आप मन ही मन उलझन में रहेंगे।

 सिंह राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपका दिन तरक्की देने वाला रहेगा।हॉकी खेल रहे खिलाड़ियों को आज अपने कोच के द्वारा प्रोत्साहित किया जायेगा, जिससे वह खेल मैदान में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।अपने आस-पास की सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे। आपको आज अपना काम पूरा करने में थोड़ा वक्त लग सकता है, लेकिन काम पूरा होने से आपको खुशी होगी।

 कन्या राशि:आज आप नया घर लेने के बारे में परिवार वालों से बातचीत करेंगे। सपोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा।आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी बुजुर्ग की सहायता करने पर आपको अच्छा महसूस होगा। साइंस के अध्यापकों का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ घर के जरूरत का सामान खरीदने आप मार्केट जायेंगे। साथ ही बच्चों के लिए खिलौने भी खरीदेंगे, बच्चे इससे प्रसन्न होंगे।

 तुला राशि: आज कारोबारी संबंधी योजनाओं को अपरिचित लोगों के सामने जाहिर न करें, कोई इसकी नकल कर सकता है। पुरानी प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी बिजनेस में अच्छी डील होगी।आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। इस राशि की वर्किंग महिलाएं कामकाज की वजह से व्यस्त रहेगी। घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। आज आप घर के सजावट का सामान खरीदने का मन बनाएंगे।

वृश्चिक राशि:आज बुजुर्गों के साथ समय बिताये, उन्हें काफी अच्छा लगेगा।आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य रिश्ते में अनबन दूर होगी, रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे। परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा अपने बच्चो को उपहार देंगे। बच्चों में काफी खुशी का माहौल दिखेगा।

 धनु राशि: आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है।आपको भाई व बहनों का भरपूर प्यार मिलेगा। कारोबार में चल रही समस्याएं स्वतः ही समाप्त हो जाएंगी। कहीं रुका हुआ पैसा आज वापस मिल जायेगा। साथ ही आय के नए स्त्रोत भी मिलेंगे।अपने माता-पिता की सेहत को लेकर आप सचेत रहें। आप अपने जीवन में प्रेम को बढ़ाने के लिए अधिक प्रयास करते रहे, जिससे आपके प्रियजनों का व्यवहार भी आपके लिए बदल जाएगा।

 मकर राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है, आपके व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप ऑफिस के उलझनों को ऑफिस में ही छोड़ कर आए, घर तक ना लाए, इससे आपके घर का माहौल भी खराब हो सकता है।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज कार्यों में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी का पूरा ख्याल रखें और उनकी सेहत से संबंधित किसी भी समस्या में अकेला ना छोड़े। अपने संतान के भविष्य को लेकर आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। किसी बड़ी कंपनी से डील फाइनल होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।आपकी मकान, दुकान की परेशानी हल हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप जिस तरह से अपना काम करते हैं, वैसे ही करते रहे। आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -