Punjab Govt AD
HomeNationalगांव में दबदबा बनाने को लेकर परिवार से की मारपीट, किए फायर

गांव में दबदबा बनाने को लेकर परिवार से की मारपीट, किए फायर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भरतपुरः हाल ही में हुई एक घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें कुछ लोग एक परिवार के लोगों पर लाठी डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति गोली चलाते हुए भी दिखाई दे रहा है। घटना के बाद एक पक्ष ने उच्चैन थाने में मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी देते हुए, राजस्थान के गहलऊ थाना उच्चैन की रहने वाली अनीता (26) ने बताया कि 14 नवंबर की शाम परिवार के लोग किशन सिंह, धर्म सिंह जंगल की तरफ जा रहे थे तभी रास्ते में पहले से ही देवेन्द्र रजनीश, सूरजमल निवासी महलऊ हाथों में डंडे और पिस्टल लेकर बैठे हुए थे। जैसे ही रास्ते से किशन और धर्म निकले तो, देवेंद्र, रजनीश, सूरजमल उनकों गालियां देने लगे। जब धर्म सिंह ने उन्हें गालियां देने से रोका इतने में आरोपियों ने मेरे परिवार पर हमला कर दिया। इसी दौरान रजनीश ने किशन सिंह के ऊपर एक गोली भी चलाई।

इतने में अनीता ने किशन सिंह को धक्का मारकर बचा लिया। तभी देवेंद्र ने अनीता के साथ मारपीट भी करनी शुरू कर दी। जब परिवार के लोगों ने अनीता को बचाने की कोशिश की तो सभी ने उसके परिवार के लोगों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया और बुरी तरह से उनसे मारपीट की गई।

वहां मौजूद लोगों ने झगड़े का पूरा वीडियो भी बना लिया। वीडियो में रजनीश द्वारा पिस्टल से फायर करने का कारनामा साफ देखा जा सकता है। पीड़ितों ने मामले में पूरी तफ्तीश करके आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -