ऊना /सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के मोमनियार जिला परिषद वार्ड के थाना कलां बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व जिला पार्षद सदस्य एवं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष ऊना कृष्ण पाल शर्मा ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,सूरम सिंह सहित थाना कलां बाजार में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारतीय सेना जिंदाबाद एवं पाकिस्तान मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाकर देशभक्ति की भावना को प्रकट किया। इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत, मजबूत रक्षा नीति, और सेना के पराक्रम को सम्मान देना था। यात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों में खासा जोश देखने को मिला। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे भी इस यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए शामिल हुए।
कृष्ण पाल शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत एक सुरक्षित और मजबूत नेतृत्व के हाथों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और देश की रक्षा नीति में किए गए सुधारों के कारण आज हमारी सेना को खुली छूट मिली हुई है। यही कारण है कि आतंकवादियों का तेजी से सफाया हो रहा है और सीमाएं पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य पर आज न केवल भारत बल्कि पूरा विश्व गर्व कर रहा है। सेना की रणनीतिक ताकत, तकनीकी सशक्तिकरण और उच्च मनोबल के चलते भारत विश्व मंच पर एक ताकतवर राष्ट्र के रूप में उभरा है। कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के अथक प्रयासों, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं का प्रत्यक्ष परिणाम है कि आज भारत वैश्विक निवेशकों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बन चुका है।
वहीं मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ ने कहा कि आज की तिरंगा यात्रा ने हमारे अंदर एक नई ऊर्जा और गर्व की भावना भर दी है। हमें अपनी सेना पर गर्व है और हमें खुशी है कि हमारे देश का नेतृत्व एक मजबूत नेतृत्वकर्ता के हाथों में है। इस तिरंगा यात्रा का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। आयोजन को सफल बनाने में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं का भी अहम योगदान रहा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष , राजेंद्र मलांगड़ कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष, सूरम सिंह, कैप्टन प्रीतम डडवाल, जसमेर सिंह पूर्व प्रधान, योगराज भारद्वाज,सुमित वशिष्ठ,प्रकाश चन्द पूर्व प्रधान, केवल सिंह पूर्व उपप्रधान, वशिष्ठ शर्मा, शिव कुमार शर्मा, नरेश वशिष्ठ,शीशन सिंह, बीडीसी सदस्य राज कुमार, सूबेदार अमर सिंह, सूबेदार प्रकाश चन्द, जीवन, महिंद्र, रमा शर्मा, निधि शर्मा, रीता देवी, कमलेश देवी, सुरेश कुमार,तृप्ता देवी, ललिता ठाकुर, सुषमा, संजय ठाकुर, राहुल शर्मा, ओंकार सिंह, नितिन, किन्टू पंच, नवीन,जीत सिंह, जीवन, आदि उपस्थित थे