ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के मुलाजमों ने 1 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवकों को पकड़ा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यातायात चैंकिग के लिए गगरेट में ईच्छाधारी मन्दिर के पास मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक नैनों गाड़ी की तलाशी लेने पर 01.00 ग्राम हैरोईन/चिटटा बरामद किया गया।
आरोपित युवकों की पहचान गाड़ी चालक अंकुश राणा पुत्र तिलक राज निवासी कांगड़ा, अंकुश राणा पुत्र कश्मीर सिंह निवासी कांगड़ा व अंकुश पठानिया पुत्र राजेश्वर सिंह निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
