HomePunjabJalandhar-Pathankot Highway पर 3 वाहन आपस में भिड़े, 2 घायल

Jalandhar-Pathankot Highway पर 3 वाहन आपस में भिड़े, 2 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः जिले के अड्डा रायपुर रसूलपुर के पास सेना की गाड़ी, टिप्पर और एक अन्य एसयूवी गाड़ी के बीच टक्कर का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें पहुंच गईं थी और जांच शुरू कर की गई।

सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि जालंधर पठानकोट हाईवे पर अड्डा रायपुर रसूलपुर के पास सेना की जिप्सी जालंधर शहर से भोगपुर की ओर आ रही थी जिसे सेना का 36 वर्षीय मुलाजिम चला रहा था। उसी के पीछे होशियारपुर के ताजोवाल के रहने वाले सिमरप्रीत सिंह (32) अपनी एंडेवर लेकर आ रहे थे। अचानक उनकी एंडेवर कार अनियंत्रित होकर सेना की जिप्सी में पीछे से टकरा गई जिस कारण जिप्सी अनियंत्रित होकर टिप्पर से टकरा गई।

दुर्घटनास्थल पर पहुंचे सड़क सुरक्षा बल के जवानों ने सड़क के बीच में लगे सेफ्टी कोन की मदद से सैन्य जिप्सी, एंडेवर और टिप्पर को किनारे करवाया और रास्ता खुलवाया। घटना में दो लोगों को मामूली चोटें आईं है। हालांकि मौके पर पहुंचे क्षेत्र की थाना मकसूदा पुलिस ने तीनों पक्षों के बीच राजीनामा करवा दिया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -