Punjab Govt AD
HomeHaryanaसड़क हादसे में तीन लोगों की मौ+त

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौ+त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हिसार : हरियाणा के हिसार में रविवार को कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में उतरकर पलट गई। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा मुंढाल गांव के पास हुआ। कार सवार भैणी महाराजपुर से मुंढाल की तरफ जा रहे थे। मृतकों की पहचान हिसार निवासी संदीप, अनिल और पलवल निवासी तेसी के रूप में हुई है। भैणी महाराजपुर के रहने वाले संदीप के भाई जसबीर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भाई संदीप अपने दोस्तों के साथ हांसी जा रहा था और मुंढाल के पास उनकी कार अचानक खाई में गिर गई। संदीप की मौके पर मौत हो गई और अनिल ने अस्पताल जाते हुए दम तोड़ दिया।

तेसी गंभीर रूप से घायल था। हांसी सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हिसार रेफर कर दिया। हिसार पहुंचने पर तेसी की भी मौत हो गई। संदीप और अनिल के शव को हांसी के सिविल अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया गया है। वहीं तेसी का शव हिसार सिविल अस्पताल में है।

बास थाने के सब इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि कार में सिर्फ 3 ही लोग सवार थे। तीनों की मौत हो गई। हादसा मुंढाल गांव के पास हुआ। मृतकों के परिवार के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -