जोधपुरः एक्टिविस्ट और साइंटिस्ट सोनम वांगचुक की जेल में तबीयत खराब हो गई है। पुलिस शनिवार सुबह जोधपुर सेंट्रल जेल से वांगचुक को लेकर एम्स हॉस्पिटल की इमरजेंसी में पहुंची। करीब डेढ़ घंटे तक रुकने के बाद पुलिस टीम उन्हें लेकर वापस रवाना हो गई। एम्स सूत्रों के मुताबिक उनके पेट में प्रॉब्लम है। वांगचुक का शुक्रवार को भी एम्स में चेकअप कराया गया था।

बता दें, मशहूर हिंदी फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ सोनम वांगचुक के जीवन पर ही बनी है। वांगचुक पिछले 4 महीने से जोधपुर की जेल में हैं। उन्हें लद्दाख के लिए स्टेट-हुड मांगने और छठे शेड्यूल में जोड़ने के लिए चल रहे धरने से NSA के तहत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे वांगचुक को एम्स लेकर पहुंची थी। उन्हें पेट के डॉक्टर (गैस्ट्रोलॉजिस्ट) को इमरजेंसी में दिखाया गया। सूत्रों के अनुसार उन्हें शरीर के कई हिस्सों में दर्द भी महसूस हो रहा था। इसके बाद पुलिस टीम वांगचुक को कड़ी सुरक्षा हॉस्पिटल से लेकर रवाना हो गई।
