HomeNationalट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 दोस्तों की मौत, रोड पर...

ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 दोस्तों की मौत, रोड पर बिखरे शवों के टुकड़े

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रुड़की: हरिद्वार जिले रुड़की में ट्रक और बाइक की टक्कर में 3 दोस्तों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के अधीन आते इलाके में यह घटना हुई है। बताया जा रहा हैकि 3 किशोर बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, जैसे ही वह पीरपुरा अंडरपास के पास पहुंचे तो हरिद्वार की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 2 दोस्तों की मौके पर मौत हो गई और तीसरे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं बाइक के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय अयान, 17 वर्षीय मोहम्मद रकीब और 16 वर्षीय मोहम्मद साकिब के रूप में हुई है।

घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के गांव तक पहुंची तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि शव के अवशेष रोड पर बिखर गए।

ट्रक की टक्कर से युवकों के सिर का हिस्सा क्षत-विक्षत होकर बाहर आ चुका था। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों किशोर किसी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बाइक सवार किशोर समय पर ब्रेक नहीं लगा पाए, जिसके कारण उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -