जो लगा रहे आरोप,वह ही सबसे बड़े आरोपी, टिकट लेना आसान, पर कुटलैहड़ की जनता का आशीर्वाद पाना मुश्किल,
ऊना/सुशील पंडित:कुटलैहड़ विस क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी बताएं कि जब उनके पिता स्व रामनाथ शर्मा आजाद चुनाव लड़ते थे, तो क्या उनके बेटे अलग रहते थे। खुद दल बदलू की राजनीति करने वाले हमारे पर आरोप लगा रहे हैं जब कि आरोप लगाने वाले खुद बड़े आरोपी है। और अब जनता में ईमानदारी का पटका पहन कर लोकप्रियता हासिल करने का ढोंग कर रहे है। यह शब्द कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ के पंचायत वुधान ,धयुंग्ली,कोहड़रा पंचायतों में जन संपर्क अभियान के दौरान संबोधन में कहे।
देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हम साफ सुथरी राजनीति पर विश्वास करते है। और हमने राज्यसभा चुनाव में सरेआम भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सुक्खू सरकार के पोलिंग एजेंट को दिखाकर मतदान किया है फिर हम कहां से धोखेबाज बन गए। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी कभी भाजपा कार्यकर्ताओं को कभी कर्मचारियों को कभी दुकानदारों को सुक्खू सरकार की धौंस दिखाकर डरा धमका रहे है लेकिन ऐसे राजनीति करके कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। क्योंकि कुटलैहड़ की जनता ने भाजपा के पक्ष में समर्थन देने का मन बना लिया है।
देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा कार्यकर्ताओं को डराना धमकाना छोड़ दें। भुट्टो ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी से कुटलैहड़ की हमारी माताएं बहनें प्रति माह 15 सौ की गारंटी का हिसाब मांग रही है क्योंकि हमने जब देखा कि सुक्खू सरकार 14 माह के कार्य काल पूरा होने पर एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई है और इस सरकार से 5 वर्ष में एक भी गारंटी पूरी नहीं होगी व कुटलैहड़ की जनता की पूरी अनदेखी हो रही है। तो हमने सुक्खू सरकार को अलविदा कहना ही मुनासिब समझा। उन्होंने कहा कि हमने जो किया वह धर्म को साक्षी मानकर किया है।
भुट्टो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबता जहाज बन चुकी है। और डूबते जहाज के कोई भी सवारी बैठना पसंद नहीं करती है। इसलिए कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव लड़वाने के लिए पैराशूट नेता दिल्ली से लाने पड़ रहे हैं। जैसे कांगड़ा लोकसभा में कांग्रेस ने पैराशूट नेता चुनावी मैदान उतारा हैं। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा,सूरम सिंह, बीड़ीसी सदस्य जोगेंद्र देव आर्य, दलजीत शर्मा, कैप्टन प्रीतम सिंह, अभय राणा,अरुण मनकोटिया ,अभिनाश शर्मा के अलावा स्थानीय प्रधान उपप्रधान बीडीसी सदस्य एवम दर्जनों भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।