बसा बिच आईयो देरी याद, फोटो रेईग ईयो तेरे कमरे
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ती पंचायत अरलू खास में जन्में एक साधारण परिवार में रछपाल सिंह राणा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बल्कि खुद एक पहचान बन गए हैं।
रछपाल सिंह राणा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरलू स्कूल में पढ़ाई-लिखाई करने के उपरांत दिल्ली चले गए थे।और बहां पर जाकर खुब मेहनत कर आज दिल्ली में ग्लोवल राविट कम्युनिकेशन कंपनी के प्रबंधक निदेशक हैं,और आज सैंकड़ों युवाओं को रोजगार दे रहे हैं।

वीरवार को सांई स्माइल ट्रस्ट के चेयरमैन रछपाल सिंह राणा व उनकी धर्मपत्नी बिमल राणा द्वारा क्षेत्र के हटली,जसाणा,अरलु,साई, सहित अन्य स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में कुटलैहड़ विरासत के राजा स्वर्गीय महिन्द्र पाल के पौत्र व समाजसेवी शिवेन्द्र पाल सिंह ने शिरकत की। शिवेन्द्र पाल ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी।तथा बताया कि यह मंच सिर्फ पुरस्कारों का मंच नहीं है बल्कि सपनों को न ई उड़ान देने का मंच है।जिसका उदाहरण आज क्षेत्र की वेटी मानसी राणा , डॉ प्रियंका भारद्वाज सहित अन्य छात्र छात्राओं ने करके दिखाया है।
इस बार पर साईं स्माइल ट्रस्ट के चेयरमैन रछपाल सिंह राणा व उनकी धर्मपत्नी बिमल राणा द्वारा करीब 82 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।इसके अलावा तलमेहड़ा की नेशनल खिलाड़ी मानसी राणा को समारोह की बैस्ट मेधावी विद्यार्थियों में घोषित कर सम्मानित किया गया।