HomeNational9 सीटों पर इतने फीसदी हुआ मतदान, इस सीट पर सबसे कम...

9 सीटों पर इतने फीसदी हुआ मतदान, इस सीट पर सबसे कम 27 प्रतिशत हुई वोटिंग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इस पार्टी के उम्मीदवार की पुलिस कर्मियों से हुई बहस

लखनऊ: यूपी में विधानसभा की 9 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। इन सीटों पर कुल 3435974 मतदाता हैं। 11 महिलाओं समेत 90 प्रत्याशी मैदान में हैं। दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा कुंदरकी और सबसे कम गाजियाबाद विधानसभा में मतदान हुआ है। कटेहरी विधानसभा में 49.43%, सीसामऊ विधानसभा में 40.29%, खैर विधानसभा में 39.00%, करहल विधानसभा में 44.64% मतदान, मझवां विधानसभा में 43.64% मतदान, कुंदरकी विधानसभा में 50.03% मतदान, गाजियाबाद विधानसभा में 27.44% मतदान, मीरापुर विधानसभा में 49.06% मतदान और फूलपुर विधानसभा में 36.58% मतदान हुआ।

मुरादाबाद में सपा उम्मीदवार हाजी रिजवान की पुलिस कर्मियों से बहस हो गई। गांव के अंदर चेक पोस्ट बनाने और आधार कार्ड चेक करने का लगाया आरोप। काफी देर तक होती रही सपा उम्मीदवार की बहस। कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान का प्रशासन पर बड़ा आरोप। 275 बूथों सपा के पोलिंग एजेंट नही बनाने दिए गए।। सपा उम्मीदवार का आरोप पुलिस डाल रही है वोट। भाजपा प्रत्याशी की पर्ची से ही पड़ रहे हैं वोट।

वोटिंग को लेकर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने मतदाताओं से अपील की है। सोशल मीडिया X पर उन्‍होंने लिखा है- उत्तर प्रदेश की मीरापुर, गाजियाबाद, कुन्दरकी, खैर, करहल, सीसामऊ, कटेहरी, मझवां और फूलपुर विधान सभा सीटों पर आज मतदान होने जा रहा है। सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि उत्तर प्रदेश की अविराम विकास यात्रा को और गति व शक्ति प्रदान करने हेतु मतदान अवश्य करें। 25 करोड़ प्रदेश वासियों के जीवन में व्यापक एवं सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए एकजुट होकर वोट करें। ध्यान रहे, पहले मतदान-फिर जलपान।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X पर लिखा है- माननीय सर्वोच्च न्यायालय और निर्वाचन आयोग से अपील है कि अभी-अभी प्राप्त वीडियो साक्ष्यों के आधार पर तत्काल संज्ञान लेते हुए दंडात्मक कार्रवाई करें और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया को भी सुनिश्चित करें। जो भी पुलिस अधिकारी वोटर कार्ड और आधार आईडी चेक कर रहे हैं, उन्हें वीडियो के आधार पर तुरंत निलंबित किया जाए। पुलिस को आधार आईडी कार्ड या पहचान पत्र जांचने का कोई अधिकार नहीं है।

उत्‍तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर मतदान शुरू हो गया है। इस विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस व भाजपा के साथ कुल 6 प्रत्याशी मैदान में है 9 जुलाई को केदारनाथ विधानसभा की विधायक शैला रानी रावत के निधन से यह सीट खाली हो गई थी जिसके लिए बुधवार को मतदान शुरू हो गया है आज केदारनाथ विधानसभा के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -