Punjab Govt Advertisement
HomeBreaking Newsकनाडा में गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा की हत्या की इस गैंग...

कनाडा में गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा की हत्या की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः कनाडा के पीनीपेग सिटी में भारत से फरार एक और गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके कुछ देर बाद ही लॉरेंस गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। लॉरेंस बिश्नोई के एक फेसबुक प्रोफाइल से पोस्ट की गई है जिसमें कनाडा में हुई हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। इसके साथ ही इस पोस्ट में और गैंगस्टरों की भी धमकी दी गई है कि वो जहां मर्जी भाग लें, उन्हें पापों की सजा जरूर मिलेगी। इस फेसबुक पोस्ट में कहा गया है, ‘हां जी सत श्री कॉल, राम राम.ये सुक्खा दुनिके के बंबिहा ग्रुप का जो इंचार्ज बना फिरता था उसका मर्डर हुआ है कनाडा के विनिपेग सिटी में।

उसकी जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई ग्रुप लेता है। इस ड्रग एडिक्टेड नशेड़ी और सिर्फ अपने नशे को पूरा करने के लिए पैसों के लिए उसने बहुत घर उजाड़े थे। हमारे भाई गुरलाल बराड़, विक्की मिद्दुखेड़ा के मर्डर में इसने बाहर बैठकर सबकुछ किया। संदीप नंगल अंबिया का मर्डर भी इसने करवाया था पर अब इसके किए हुए पापों की सजा उसे मिल गई है। बस एक बात कहनी है जो दुक्कियां टिक्कियां अभी भी रह गई हैं जहां मर्जी भाग लो, दुनिया में किसी भी देश में चले जाओ। मत सोचो हमारे साथ दुश्मनी लेकर बचोगे, टाइम जरूर कम ज्यादा लग सकता है। लेकिन सजा सबको मिलेगी।’

बता दें कि पंजाब से फरार होकर कनाडा में बैठे A कैटेगरी के गैंगस्टर सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके हत्या होने की खबर सामने आई थी। आरोपी सुक्खा खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला का राइट हैंड था। मिली जानकारी के मुताबिक यह गैंगस्टर पंजाब से साल 2017 में जाली पासपोर्ट बनवाकर कनाड़ा भाग गया था। इस गैंगस्टर का नाम NIA की सूची में था। जानकारी के मुताबिक पंजाब के गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुक्खा दुनेके की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस गैंगस्टर को कनाडा के विनिपिंग में गोलियां मारी गई। यह गैंगस्टर पंजाब से साल 2017 में जाली पासपोर्ट तैयार करवा कनाडा फरार हुआ था, जो A कैटेगरी का गैंगस्टर था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -