जालंधरः मशहूर पंजाबी गायक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल रेप के केस में आरोपी पंजाब गायक राय जुझार उर्फ जुझार सिंह राय को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। एडिशनल सेशन जज केके जैन की अदालत में मंगलवार को केस की सुनवाई हुई। बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि उनके क्लांइट पर झूठा केस बनाया गया है। इसलिए राहत दी जाए, ताकि वह जांच में शामिल होकर पक्ष रख सकें। दूसरी ओर अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी शादीशुदा था और पीड़ित के साथ धोखा कर शारीरिक शोषण किया है। इतना ही नहीं पैसे और सोने के जेवर तक हड़प गया है। इसलिए आरोपी की कस्टडी में पूछताछ की जरूरत है। अभियोजन पक्ष की दलीलों को सुनकर और उनसे सहमत होते हुए सिंगर की बेल को रिजेक्ट कर दिया गया ।
बता दें कि एनआरआई महिला ने 23 अक्टूबर को एडीजीपी को शिकायत दी थी, जिसमें महिला ने सिंगर पर संगीन आरोप लगाएं गए थे। एडीजीपी ने जांच महिला इंस्पेक्टर ग्रविंदर कौर को सौंप दी थी। महिला ने केस से जुड़े अहम सबूत पुलिस को सौंपे थे।
