अमृतसरः अजनाला शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने एक ही रात में सरेआम 6 से ज्यादा दुकानों को निशाना बनाकर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए। यह मामला अजनाला के डेरा रोड और चुगावां रोड का है। चोरों दुकानों के शटर तोड़कर अंदर घुसे और कीमती सामान चुरा लिया। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी देते दुकानदारों ने बताया कि जब वह सुबह दुकान पर आए तो उन्हें दुकान में चोरी होने का पता चला। उनकी दुकानों के शटर खुले हुए थे और दुकान से सामान गायब था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने मांग की कि उक्त चोरों को पकड़ा जाए और उनके नुकसान की भरपाई की जाए। इसी के साथ उन्होंने इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाने की भी मांग की है।
इस संबंध में, पुलिस जांच अधिकारी बलदेव राज ने बताया कि बीती रात चोरों ने कुछ दुकानों को निशाना बनाया था, जिसकी वे जांच कर रहे हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
