Punjab Govt
HomePanchkulaHaryana News: इस इलाके में चोरों ने घर को बनाया निशाना, सोने...

Haryana News: इस इलाके में चोरों ने घर को बनाया निशाना, सोने के गहने और नकदी चोरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः पिंजौर के गांव नवांनगर झीड़ा में एक मकान को चोरों द्वारा निशाना बनाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जसबीर सिंह निवासी गांव नवांनगर झीड़ा ने स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)


जानकारी देते जसबीर सिंह ने बताया कि वे 3 भाई हैं, जिनमें से एक भाई की मृत्यु हो चुकी है। मृतक भाई का परिवार, जिसमें उसकी पत्नी, 2 बेटे और एक बेटी शामिल हैं, उनके साथ लगते मकान में रहता है। सुबह जब घर में रह रही महिला ने साथ लगते कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा खोला गया तो कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारी भी खुली हुई थी। इसके बाद महिला ने तुरंत घर के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी।

मौके पर कमरे की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था और खिड़की की ग्रिल भी तोड़ी गई थी जिसके बाद चोरी होनी की घटना के बारे में पता चला। शिकायतकर्ता के अनुसार चोर घर के जरूरी कागजात, बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र, बैंक एफडी के कागजात, सोने का सेट, सोने का किटी सेट, दो सोने की बालियां, दो सोने की अंगूठियां, चांदी के गहने तथा करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -