जालंधर/ENS: गुलमोहर सिटी मे चोरो ने एक घर को निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार परिवार दो दिन पहले हिमाचल गया हुआ था। जब परिवार के सदस्य घर वापिस आए, तो उन्होंने देखा कि घर पर चोरी हो चुकी है।
पीड़ित मनदीप ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह चले गये थे। आज शाम 7 बजे जब वह घर पहुंचे, तो अंदर से ताला लगा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को बुलाया और मौजूदगी मे घर का दरवाजा खोला गया। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था।
पीड़ित के मुताबिक चोर 8 तोले सोना, चांदी और 60,000 के करीब नकदी और फोन चोरी कर ली। इस घटना की cctv भी सामने आई है। जिसमे चोर पीछे के खाली प्लाट से सीढ़ी लगाकर घर मे दाखिल हो जाता है। थाना रामामंडी की पुलिस मामले की जांच कर रही है।