Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsएक ही रात में 5 फैक्ट्रियों में चोरों का धावा, लाखों की...

एक ही रात में 5 फैक्ट्रियों में चोरों का धावा, लाखों की नगदी लेकर फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नोएडाः गौतम बुद्ध नगर फेज दो कोतवाली क्षेत्र स्थित कई फैक्ट्रियों पर धावा बोलकर चोर नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। फैक्ट्री के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोरों की तस्वीर कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर कोतवाली पुलिस की टीमें आरोपितों की पहचान कर रही हैं। एक ही रात में कई फैक्ट्रियों में चोरी होने के कारण कारोबारियों में डर व्याप्त है।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-47 के मोहित जुनेजा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में उनकी केएम फर्नीचर नाम की फैक्ट्री है। शुक्रवार रात को 9 बजे के करीब फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी दरवाजे को लॉक कर घर चले गए। रात दो बजे के करीब दो व्यक्ति फैक्ट्री में बने किचन की खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और केबिन में रखे लाखों रुपए की नगदी और आवश्यक कागजात चोरी कर फरार हो गए। मोहित का आरोप है कि उनकी फैक्ट्री के अलावा कुल चार अन्य फैक्ट्रियों को भी चोरों ने निशाना बनाया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बना दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

एक अन्य कारोबारी अजीत गुप्ता ने बताया कि चोरों ने उनकी फैक्ट्री को भी निशाना बनाने का प्रयास किया, हालांकि उन्हें चोरी की घटना को अंजाम देने में सफलता नहीं मिली। शोर मचने के बाद शातिर मौके से फरार हो गए। सेक्टर-80 स्थित कई फैक्ट्रियों में चोरी होने के बाद व्यापारियों ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।

इस मामले को लेकर व्यापारी जल्द ही पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याएं बताएंगे। कारोबारी रविंद्र सिंह, गिरिश चटवाल और दशरतह प्रसाद की फैक्ट्रियों को भी चोरों ने निशाना बनाया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -