नई दिल्लीः रेल यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के आवागमन को बेहतर बनाने के मकसद से गोरखपुर से कुसुम्ही रेलवे स्टेशन के बीच प्री-नॉन इंटरलॉकिंग का काम होने जा रहा है। इस वजह से 31 अगस्त से पांच सितंबर तक लखनऊ से चलने और गुजरने वाली सात जोड़ी ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
कटिहार से 05 सितंबर को चलने वाली, बरौनी से 31 अगस्त से 05 सितंबर तक चलने वाली ट्रेनें बदले मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी जं-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेंगी। अमृतसर से 30 अगस्त से 05 सितंबर तक चलने वाली, नई दिल्ली से 31 अगस्त से 05 सितंबर तक चलने वाली नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल बदले मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-बनारस-वाराणसी जं.-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलेंगी।
अलग-अलग तिथियों में ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- ट्रेन नंबर 15078 गोमतीनगर से कामाख्या 4 सितंबर को
- ट्रेन नंबर 15078 कामाख्या से गोमतीनगर 5 सितंबर को
- ट्रेन नंबर 14684 अमृतसर से जयनगर 31 अगस्त, 1, 3 व 5 सितंबर को
- ट्रेन नंबर 14673 जयनगर से अमृतसर 2, 4 और 6 सितंबर को
- ट्रेन नंबर 14673 जयनगर से अमृतसर 2, 4 और 6 सितंबर को
- ट्रेन नंबर 14649 जयनगर से अमृतसर 3 व 5 सितंबर को
- ट्रेन नंबर 15651 गुवाहाटी से जम्मूतवी 4 सितंबर को
- ट्रेन नंबर 15652 जम्मूतवी से गुवाहाटी से 6 सितंबर को
- ट्रेन नंबर 15080 गोरखपुर से पाटलिपुत्र 31 अगस्त से 05 सितंबर तक
- ट्रेन नंबर 15079 पाटलिपुत्र से गोरखपुर 31 अगस्त से 05 सितंबर तक
- ट्रेन नंबर 14010 आनन्द विहार से बापूधाम 3 व 5 सितंबर तक
- ट्रेन नंबर 14009 बापूधाम मोतिहारी से आनन्द विहार एक सितंबर को
- ट्रेन नंबर 09451 गांधीधाम से भागलपुर स्पेशल एक सितंबर को
- ट्रेन नंबर 09452 भागलपुर से गांधीधाम 04 सितंबर को निरस्त रहेंगी।