Loading...
- Advertisement -
HomeHealthगर्मी में राहत देंगे ये Fruits, शरीर को मिलेगी ताकत

गर्मी में राहत देंगे ये Fruits, शरीर को मिलेगी ताकत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हेल्थः गर्मी शुरू हो चुकी है, धीरे-धीरे धूप बढ़ती जा रही है। गर्मी में शरीर से पसीना बहुत निकलता है। जो कि शरीर में पानी की कमी कर सकता है। इसकी वजह से थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सिर घूमना, पेट में जलन हो सकती है। गंभीर मामलों में हीट स्ट्रोक का सामना भी करना पड़ सकता है, जो काफी खतरनाक भी हो सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार 4 फल ऐसे है जो पोषण देने के साथ पानी की कमी नहीं होने देंगे। जिस वजह से आपको ज्यादा ताकत और एनर्जी मिलेगी। साथी ही आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी और आप कम बीमार पड़ेंगे।

तरबूजः यह फल पानी से भरा होता है, जिस वजह से डिहाइड्रेशन दूर करने में मदद करता है। यह आपको खूब सारा पोषण देता है और ठंडा व रिफ्रेश रखता है। इससे एनर्जी बनी रहेगी और थकान-कमजोरी महसूस नहीं होगी।

पपीताः यह आपको हाइड्रेट करता है। लेकिन सबसे बड़ा फायदा पेट को मिलता है। यह पेट की गर्मी नहीं बढ़ने देता, पाचन सही रखता है। यह गर्मी का बेहतरीन स्नैक बन सकता है। कब्ज से परेशान लोग इसे जरूर खाएं।

खरबूजाः यह मीठा फल तरबूज की तरह होता है। इसलिए शरीर को ठंडा रखता है। डाइटिशियन ने इसके अंदर डायरूटिक प्रोपर्टी बताई है, जो आपके गुर्दे, ब्लैडर आदि के लिए अच्छी होती है और टॉक्सिन निकालने में मदद करती है।

आमः इसे फलों का राजा कहते हैं। आम खाने से गर्मी में विटामिन ए और विटामिन सी की कमी नहीं होती। यह इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है, इसलिए इसका सेवन करें। हालांकि एलर्जी वाले इससे दूर रहें।

डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी समान्य जानकारी है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page